होमSociety32 वर्षो से अंधेरे में है मीनापुर का एकमात्र इंटर कॉलेज

32 वर्षो से अंधेरे में है मीनापुर का एकमात्र इंटर कॉलेज

Published on

​स्ट्रांग रूम की सुरक्षा भी खतरे में

गरमी में बेहाल होकर पढते है 759 बच्चे

पढाई के दौरान ही हो जाते है बेहोश

विधायक ने कहा शीघ्र दूर होगी समस्या

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर: प्रखण्ड का लब्ध व प्रतिष्ठित एकमात्र यदु भगत किसान महाविधालय मुस्तफागंज 32 वर्षो से बिजली के लिए लालायित है।

प्रखंड मुख्यालय से दो किलोमीटर की दूरी पर यह कॉलेज गांव के भीतर है। इसी कॉलेज मे स्ट्रांग रूम है। यहां पर 28 पंचायतो के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना के बाद वार्ड से लेकर जिला परिषद तक का मतपेटी यहीं पर रखा गया है। वावजूद यह महाविधालय बिजली के लिए तरस रहा है। रात मे दो चौकीदारो को अंधेरा मे ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा करना पड़ता है। यहां के कॉलेज मे शिवहर मोतीहारी के बच्चे भी पढने आते है। मीनापुर के आसपास के बच्चे भी यहां काफी संख्या मे आते है। वर्तमान मे यहां इंटर कला मे 384,विज्ञान मे 313 व वाणिज्य मे 62 बच्चो का नामाकंन है। 759 बच्चो के बीच 36 शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी काम करते है। 1985 मे कॉलेज का स्थापना किया गया किंतु लाख प्रयासो के वावजूद यहां बिजली का कनेक्शन नही पहुंचा है। हालांकि मैट्रीक का रिजल्ट आने के बाद यहां बड़ी संख्या मे बच्चो का नामाकंन होगा। भीषण गरमी मे बच्चो का गरमी मे बुरा हाल हो जाता है। इंटर द्वितिय वर्ष का छात्रा खुशबू कुमारी,प्रियंका कुमारी,रजनी कुमारी,रूबी कुमारी,सोनी कुमारी,रानी कुमारी,ज्योति कुमारी व सलोनी कुमारी बताती है कि सोमवार से गरमी की छुट्टी के बाद उनलोगो का कॉलेज खुलेगा। किंतु गरमी मे पढना मुशकिल काम हो जायेगा। यहां बिजली नही रहने से बच्चे बेचैन हो जाते है। कई बच्चे कॉलेज मे ही बेहोश हो जाते है। पानी का छिटा मारकर ठीक किया जाता है। कॉलेज के प्रधान लिपिक जितेंद्र कुमार बताते है कि बिजली कनेक्शन के लिए एस्सेल को आवेदन दिया जा चुका है। वावजूद एस्सेल विभाग बच्चो की वेदना समझने को तैयार नही है। कम्प्यूटर का क्लास ठप है.कॉलेज का आनलाइन काम के लिए दूसरे जगह जाना पड़ता है.स्ट्रांग रूम अंधेरे मे है। प्राचार्य उपेंद्र कुमार बताते है कि दो वर्ष पूर्व भी तत्कालिन कमिश्नर से शिकायत के बाद बिजली देने का निर्देश दिया गया था। किंतु आज तक बिजली विभाग के अधिकारियो के कान पर जू तक नही रेंगा। विधायक मुन्ना यादव ने बताया कि एस्सेल के अधिकारियो से उनकी बात हुई है। वहां ट्रांसफार्मर के साथ साथ पोल भी लगाना है। वहां शीघ्र ही बिजली की समस्या दूर होगी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

विधानसभा में उठेगा ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और पेंशन का मुद्दा, पारू व लालगंज विधायकों ने दिया भरोसा

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के ‘हमारी आवाज’ कार्यक्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित...

मीनापुर की असली कहानी क्या है? आजादी, राजनीति, बागमती और बदलते गांव का पूरा सच

मीनापुर को अगर सिर्फ मुजफ्फरपुर जिले का एक प्रखंड या बिहार की एक विधानसभा...

मीनापुर में परिणाम बदलने वाले मुद्दे: जाति से बाढ़ तक, सड़क से रोज़गार तक आखिर किस सवाल ने बदली बाजी?

मीनापुर में विकास की परिकथा सिर्फ कुछ आंकड़ों से नहीं बनता। उसके पीछे एक...

मीनापुर की राजनीति: 1951 से 2025 तक सत्ता बदलती रही, लेकिन क्या बदला राजनीति का मिजाज?

मीनापुर की राजनीति को अगर सिर्फ पिछले 10 या 15 वर्षों के चुनाव से...

More like this

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...