गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026 11:00 अपराह्न IST
होमKKN Specialकौन है वाशिंगटन सुंदर, सुनकर चौक जायेंगे आप

कौन है वाशिंगटन सुंदर, सुनकर चौक जायेंगे आप

अमेरिका नही भारत का ही है वाशिंगटन

​स्पिन गेंदबाजी की बदौलत पुणे को पहुंचाया फाइनल मे, पिता ने रिटार्यड सेना अधिकारी के नाम पर रखा बेटे का नाम

संतोष कुमार गुप्ता

मौजूदा आइपीएल मे अधिकांश वैसे खिलाड़ी अपनी चमक बिखेर रहे है जिनके धमक से दुनिया वाकिफ है। किंतु लचर प्रदर्शन से शुरूआत करने वाले राइजिंग सुपरजायंट पुणे की टीम को फाइनल मे पहुंचाने वाले स्पिनर वाशिंगटन सुंदर लोगो के लिये पहेली बन गये है।सबसे बड़ा पहेली इनका नाम को लेकर है।लोग समझते थे की यह विदेशी है।किंतु यह युवा खिलाड़ी अपने ही देश की मिट्टी मे रचा बसा है।  आईपीएल-10 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से मात देकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। इस मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के लिए जहां बल्लेबाजी में अजिंक्य रहाणे, मनोज तिवारी और आखिरी ओवरों में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं गेंदबाजी में 17 साल के युवा स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने कमाल करते हुए मुंबई के तीन बेहद ही अहम खिलाड़ियों का विकेट चटकाते हुए पुणे को मैच में शुरुआत से ही ड्राइविंग सीट पर ला दिया। वाशिंगटन सुंदर ने सबसे पहले रोहित शर्मा को पगबाधा आउट कर मुंबई को परेशानी में डाला। हालांकि, रोहित शर्मा अंपायर के गलत फैसले का शिकार हुए और गेंद पैड पर लगने से पहले उनके बल्ले का किनारा ले चुकी थी। इसके बाद सुंदर ने अंबाती रायुडू और कीरोन पोलार्ड के स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट करा कर मुंबई के मध्यक्रम को धराशायी कर दिया। शार्दुल ठाकुर ने भी तीन विकेट झटके और लेंडल सिमंस को रन आउट किया।

वाशिंगटन सुंदर को मैच आॅफ द मैच चुना गया। सुंदर का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि वो रविचंद्रन अश्विन की जगह पुणे की टीम में शामिल किए गए थे और उन्होंने पुणे के लिए अपनी उपयोगिता साबित भी की है। क्रिकेट फैंस वाशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी और बल्लेबाजी तो देख चुके हैं, लेकिन उनका नाम अभी भी लोगों के लिए उत्सुकता ​का विषय बना हुआ है। यह किसी को अभी तक पता नहीं है कि तमिलनाडु के हिंदू परिवार में जन्म लेने के बावजूद कैसे उनका नाम ‘वाशिंगटन’ पड़ा। कई लोंगों का यह अनुमान था कि उनके पिता भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन से काफी प्रभावित रहे होंगे इस वजह से उन्होंने अपने बेटे का नाम वाशिंगटन रख दिया। लोगों द्वारा लगाया जा रहा यह कयास कुछ हद तक तो सही है, लेकिन पूरी तरह नहीं। दरअसल, वाशिंगटन सुंदर के पिता ने उनका नाम किसी से प्रभावित होकर ही रखा है लेकिन वो अमेरिकी राष्ट्रपति नहीं बल्कि भारतीय सेना का एक अधिकारी था।
अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ से बातचीत में वाशिंगटन सुंदर के पिता एम सुंदन ने यह बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम क्यों वाशिंगटन रखा। उन्होंने बताया, ‘मैं एक हिंदू हूं और बहुत ही विनम्र परिवार से ताल्लुक रखता हूं। त्रिप्लिकेन में स्थित मेरे घर से दो गली हटकर आर्मी के एक रिटायर्ड अधिकारी रहते थे, उनका नाम पीडी वाशिंगटन था। वह क्रिकेट के बहुत ही शौकीन व्यक्ति थे और हमारा मैच देखने के लिए मरीना बीच पर आया करते थे। वो मेरे खेल के बहुत बड़े प्रशंसक थे। उन्होंने ही क्रिकेट से मेरा परियच करवाया। उनके सम्मान में ही मैंने अपने बेटे का नाम वाशिंगटन सुंदर रखा। मैं गरीब परिवार से था, वही मेरे स्कूल का सारा खर्च उठाते थे। मुझे किताबे दिलवाते थे, अपनी साइकिल पर बैठा कर क्रिकेट खेलने के लिए ग्राउंड तक ले जाते थे। मेरे लिए वह सबसे खास थे। मैंने जब रणजी ट्रॉफी के लिए संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह बनाई तो सबसे ज्यादा खुश व्यक्ति वही थे। साल 1999 में उनका निधन हो गया। उसी साल मेरे बेटे का जनम हुआ। मेरी पत्नी का डिविलरी नॉर्मल नहीं था। हालांकि, बच्चा बच गया। मैंने हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक मैंने बच्चे के कान में सबसे पहले भगवान का नाम लिया। लेकिन, मैंने उसका नाम उस इंसान के नाम पर रखने का फैसला किया, जिसने मेरे लिए इतना कुछ किया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

More like this

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 : अभिषेक शर्मा ने खोले तूफानी बल्लेबाजी के राज

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की जीत के नायक बने अभिषेक...

गोपालगंज में जीविका दीदियों की क्रिकेट प्रतियोगिता से महिला सशक्तिकरण को नई पहचान

गोपालगंज जिले से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से जुड़ी एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई...

बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

बिहार के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन स्वर्णिम...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो रिलीज, लेकिन स्मृति मंधाना की कमी खली

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो हाल ही...

बंगाल क्रिकेट संघ ने टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए टिकट की कीमतों का ऐलान किया

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बुधवार, 17 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में...

बिहार ने शुरू किया ‘एकलव्य खेल कार्यक्रम’ का पहला चरण, आठ जिलों में खोले गए रेजिडेंशियल ट्रेनिंग सेंटर

बिहार सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी 'एकलव्य खेल कार्यक्रम' के पहले चरण की शुरुआत की...

स्मृति मंधाना ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यात्रा और वर्ल्ड कप जीत के बारे में किया खुलासा

भारत की स्टार ओपनिंग बैटर और वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने हाल...

बिहार BSSC स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 : 379 पदों के लिए करें आवेदन

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बिहार कर्मचारी चयन...

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट दूत नियुक्त किया गया

भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के...

पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी,...

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल आज शादी के बंधन मे बंधने जा रहे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज संगीतकार और फिल्ममेकर पलाश...

गुमनाम हकीकत” – संपूर्ण पुस्तक समीक्षा

KKN ब्यूरो। "गुमनाम हकीकत: अ फॉरगॉट्न हिस्ट्री" कौशलेंद्र झा द्वारा लिखी गई एक अतुलनीय...

IND vs SA टेस्ट सीरीज़ : तारीखें, कार्यक्रम और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 : भारत ने किया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया रही अपनी प्लेइंग-11 में बिना किसी परिवर्तन के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे और आखिरी टी20 मैच में...