होमKKN Specialतनाव कम करने व बालों के लिए हो सकती है मददगार

तनाव कम करने व बालों के लिए हो सकती है मददगार

Published on

खानपान की आदतो में करना होगा मामुली बदलाव

भारत में प्राय: सभी जगह पाये जाने वाला लौकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। कुछ लोग इसे कद्दू व काशीफल के नाम से भी जानतें हैं। विदेशो में बोटल गार्ड के नाम से मशहूर है। इसका इस्तेमाल सब्जी, बर्फी व रायता बनाने के लिए किया जाता है। लौकी में बहुत सारे न्यूट्रियेंट्स होते है। इसलिए इसे ज़्यादा पकाने से इसके न्यूट्रियेंट्स खत्म हो जाते हैं। एक शोघ से पता चला है कि लौकी का सेवन करने से तनाव कम होता है और यह बालों को भी सफेद होने से रोकने में असरदार भूमिका निभाता है।

आइये जानतें हैं लौकी खाने के फायदे-

1. बालों को सफेद होने से बचाता है: रोजाना सुबह 1 ग्लास लौकी का जूस पीना फायदेमंद होता है। इससे बालों का असमय सफेद होने की दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है।
2. टेंशन कम करता है: आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी में काम के टेंशन से बच पाना मुश्किल है। साथ ही खराब खानपान इसे दुगना कर देती है। लौकी में मौजूद पानी की मात्रा बॉडी को रिफ्रेश रखने का काम करती है, जिससे तनाव से राहत मिलती है। इसके साथ ही कई सारे न्यूट्रियेंट्स शरीर को अंदरूनी रूप से स्ट्रांग रखते है, जिससे तनाव और चिंता जैसी प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है।
3. वजन कम करने में मददगार: जल्द-से-जल्द वजन कम करना चाहते हैं, तो लौकी का सेवन बहुत ही बेहतरीन उपाय हैं। क्योंकि, इसमें 96% पानी होता है और प्रति 100 ग्राम लौकी में 12 कैलोरी होती है। फाइबर की अच्छी खासी मात्रा होने से जल्द भूख नही लगती है और पेट भरा-भरा सा रहता है।
4. पाचन में बेहतर: कब्ज जैसी समस्या से जूझ रहे लोगो के लिए लौकी खाना बहुत ही फायदेमंद है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पेट की अंदरूनी सफाई करता है। साथ ही एसिडिटी की प्राब्लम होने पर लौकी का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है।
5. मूत्र संबंधी रोगों में फायदेमंद: लौकी खा कर शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। साथ ही इसका जूस पेशाब करते समय हो रहे जलन की समस्या को दूर करता है। जलन का मुख्य कारण पेशाब में एसिड की मात्रा का ज़्यादा होना है। इस समस्या से जल्द छुटकारा पाने के लिए लौकी का जूस या सब्ज़ी खाना बहुत ही लाभकारी होता है।
6. तरोताज़ा रखता है-खीरे की तरह लौकी में भी पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करती हैं। सिर्फ़ एक ग्लास लौकी का जूस पीने से सोडियम की कमी, मोटापे की समस्या, सूरज की रोशिनी में प्यास लगने की समस्या दूर हो जाती है। घंटो तक धूप में ट्रेवल करने वालो को लौकी का जूस ज़रूर पीना चाहिए।
7. कोमल और खूबसूरत स्किन के लिए: लौकी का जूस पेट की अंदरूनी सफाई करता हैं, जिससे चेहरे पर धूप, धूल और पोल्यूशन से होने वेल मुहांसे से छुटकारा मिलता है। साथ ही त्वचा खूबसूरत और कोमल बनी रहती है।
8. नींद ना आने की समस्या से राहत: काम के चलते और बिज़ी शेड्यूल के चलते, लोग नींद से समझौता करने लगते हैं। जो पहले तो ठीक लगता है, लेकिन बाद में नींद न आने की समस्या बन जाती है। मोटापा, डिप्रेशन आदि बीमारिया इन्ही के चलते होने लगती है। इसे दूर करने के लिए लौकी के जूस में तिल का तेल मिला कर पीने से काफी राहत मिल सकता है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

दुर्गा पूजा के पांच अनसुने आध्यात्मिक रहस्य: नौ पौधों में देवी का स्वरूप, प्रकृति में शक्ति और मनुष्य के भीतर का महिषासुर

दुर्गा पूजा में हम देवी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, पुष्प चढ़ाते...

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

More like this

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

गुमनाम हकीकत: जब इतिहास के खामोश पन्ने अपनी कहानी कहने लगते हैं

पुस्तक समीक्षा इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना शायद यह है कि जो दर्ज है,...

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...

एआई: सुविधा का अगला पड़ाव या इंसान के नियंत्रण से बाहर होती मशीन?

KKN ब्यूरो। कल्पना कीजिए, एक ऐसी मशीन है जिसे आपने कोई काम करने के...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

विश्वकर्मा पूजा: मशीन पर फूल चढ़ाने की परंपरा या इंसान के हुनर को सलाम?

ऋग्वेद के ‘विश्वकर्मन्’ से आधुनिक कारखाने तक पहुंची परंपरा में आखिर छिपा संदेश क्या...

बिहार की सड़कें समय से पहले क्यों टूट जाती हैं?

जब सड़क टूटती है, तो केवल डगर नहीं बिखरता... KKN ब्यूरो। बारिश की पहली फुहार...

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...

क्या ट्रंप हार गए ईरान से? स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर संकट, चीन की एंट्री और भारत के लिए बड़ा खेल

KKN ब्यूरो। क्या सच में Donald Trump ईरान के सामने झुक गए? क्या अमेरिका...

क्या ईरान सिर्फ एक देश है या एक ऐसी रणनीति, जिसे हराना नामुमकिन है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है… कि दशकों से प्रतिबंध झेल रहा एक...

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

क्या दुनिया एक और हिरोशिमा मोमेंट की ओर बढ़ रही है?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया को पता भी है कि मिडिल ईस्ट में चल रही...

ईरान पर अमेरिकी हमला या चीन को घेरने की रणनीति?

KKN ब्यूरो। क्या मिडिल ईस्ट में उठती हर जंग की आग के पीछे कोई...

मिडिल ईस्ट की जंग: क्या दुनिया की इंटरनेट नसों पर कब्ज़े की लड़ाई शुरू हो चुकी है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है कि मिडिल ईस्ट की हर जंग का...