होमHealthध्वनि प्रदूषण या तेज आवाज का मनुष्य के अतिरिक्त जानवर और पौघा...

ध्वनि प्रदूषण या तेज आवाज का मनुष्य के अतिरिक्त जानवर और पौघा पर होता है खतरनाक असर

Published on

तेज आवाज का मानव जीवन के अतिरिक्त पालतु जानवर और पेंड़ पौधो पर भी असर पड़ रहा है। लम्बे समय तक तेज आवाज के बीच रहने से मनुष्य का रक्तचाप यानी ब्लडप्रेसर अनियंत्रित हो सकता है। एक बार ब्लडप्रेसर की चपेट में आ गए तो कालांतर में ब्रेन हैम्ब्रेज, हर्ट अटैक और पारालाइसिस यानी लकबा मारने का खतरा रहता है। लम्बे समय तक तेज आवाज में रहने वालो के नपुंसक होने और मेमोरी लॉस यानी यादाश्त के कमजोर होने का खतरा भी रहता है। चूंकी यह सभी कुछ बहुत ही धीरे-धीरे होता है। लिहजा आम इंसान तेज आवाज से होने वाली खतरो को समय रहते पहचान ही नहीं पाता और चुपचाप इस तेज आवाज को सहन कर लेता है।

हार्मोनल डिसऑर्डर होने का खतरा

दरअसल, तेज ध्वनि के कारण हमारी धमनियां संकुचित हो जाती है। इससे रक्त में प्रवाहित होने वाली एड्रीशन हार्मोन का शरीर में सम्यक वितरण नहीं होता है। नतीजा, शरीर में थकाबट और स्वभाव में चिरचिरापन उत्पन्न होने लगता है। आगे चल कर यह समस्या ब्लड प्रेसर का रुप धारण कर सकता है। हममें से बहुत ही कम लोग जानतें हैं कि अत्यधिक शोर के कारण हृदय, मस्तिष्क, किडनी एवं यकृत को काफी नुकसान होता है। मनुष्य में भावनात्मक विसंगतियां उत्पन्न हो जाती हैं। कार्य करने की क्षमता में धीरे-धीरे कमी होने लगता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मनुष्य का शरीर अधिकतम 80 डेसिवल के तरंगो को झेल सकता है। जबकि, 100 डेसेवल से अधिक की ध्वनि तरंगो के बीच रहने वालों में बहरा होने या कम सुनने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

नपुंसक होने का खतरा

तेज आवाज के बीच सोने की कोशिश करने वाले अक्सर गहरी नींद नहीं ले पाते है। हालिया शोध से पता चला है कि अधिक शोर में लम्बे समय तक सोने की कोशिश करने वालो के शरीर में पेप्टिक अल्सर बन सकता है। इससे कम उम्र के बच्चो में नपुंसक होने का खतरा रहता है। आपको जान कर हैरानी होगी कि पिछले एक दशक के भीतर भारत में नपुंसक लोगो की तादात 25 फीसदी से बढ़ कर 35 फीसदी हो गई है। इसके कई कारण है। पर, इसमें से सबसे बड़ा कारण ध्वनि प्रदूषण यानी तेज आवाज को माना जा रहा है। अधिक शोर या तेज आवाज का असर गर्भ में पल रहे शिशु को भी प्रभावित करता है। गर्भश्त शीशू में जन्मजात बहरापन होने का खतरा बढ़ जाता है। यदि गर्भवती स्त्री लम्बे समय तक तेज आवाज की चपेट में आ गई। तो शीशु पर इसके असर से इनकार नहीं किया जा सकता है।

हर्डअटैक और ब्लडप्रेसर के रोगियों के लिए जानलेवा

हर्ड अटैक और ब्लड प्रेसर के रोगियों के लिए यह अवस्था अत्यधिक खतरनाक माना गया है। यानी जो पहले से हर्डअटैट या बीपी की चपेट में है। उनके लिए तेज आवाज जान लेवा हो सकता है। मेडिकल साइंस की माने तो अधिक शोर की वजह से मनुष्य में ईओ सिनोफीलिया, हायपर ग्लाइसेमिया और हायपो क्लेमिया आदि गंभीर रोग हो सकता है। दीर्घ अवधि तक ध्वनि प्रदूषण के कारण लोगों में न्यूरोटिक मेंटल डिसार्डर होने का खतरा रहता है। इससे मष्तिस्क में कई प्रकार की विकृतियां उत्पन्न हो जाती है। कुल मिला कर अत्यधिक शोर को नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है।

आधुनिक जीवन शैली बना कारण

मनुष्य की आधुनिक जीवनशैली की वजह से ध्वनि प्रदूषण घातक स्तर को पार करने लगा है। भीड़-भाड़ वाले शहर में परिवहन के नाम पर चलने वाली मोटर गाड़ियां और तेज बजने वाली हॉरन यानी लाउडस्पीकर या डीजे ध्वनि प्रदूषण की बड़ी वजह बन गई है। धार्मिक और समाजिक आयोजन के साथ-साथ, मनोरंजन के नाम पर गांव में भी लाउडस्पीकर और डिजे का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। लिहाजा, आधुनिक दौर में गांव, ध्वनि प्रदूषण की जबरदस्त चपेट में है। बिडम्बना देखिए, कुछ ही साल पहले तक लोग शांति की तलाश में गांव आते थे। अनजाने में ही सही पर तेज ध्वनि के बीच रहने वाला समाज आज बीमार होने की ओर बढ़ चला है। परीक्षा या किसी कम्पटिशन की तैयारी करने वाले छात्र- छात्राएं तेज आवाज के बीच ठीक से पढ़ाई नहीं कर पातें हैं और उनका भविष्य दाव पर होता है।

चुपचाप सहन करने की प्रवृत्ति से बढ़ा खतरा

इसका खतरनाक पहलू ये है कि अधिकांश लोगो को तेज आवाज से होने वाली परेसानियों के संबंध में ठीक से जानकारी नहीं है। लोग तेज आवाज को हल्के में लेतें हैं। तेज आवाज को बेहद ही खामोशी के साथ धार्मिक आयोजन की आर में सहन कर लिया जाता हैं। कई बार आपने महसूस किया होगा कि तेज आवाज की वजह से आप किसी से बात नहीं कर सके और फोन पर जरुरी कॉल छूट गया। इससे कई बार बड़ा नुकसान हो जाता है। समाजिक आयोजन के दौरान तेज आवाज की वजह से एक दूसरे से बात करना मुश्किल होता है। एक दूसरे से बात रकने के लिए लोगो को चिल्लाते हुए आपने अक्सर देखा होगा।

धार्मिक कृत्य की आर में होता ध्वनि प्रदूषण

ताज्जुब की बात ये है कि आज हर कोई इस तरह की समस्या से परेसान है। पर, कोई भी इसका मुखर विरोध करने को तैयार नहीं है। हम इसे चुपचाप सहन कर लेते हैं। लिहाजा, अनजाने में समाज का एक बड़ा हिस्सा श्लो डेथ यानी धीमी मौत की और तेजी से बढ़ रहा है। अक्सर लोग अपने आसपास बजने वाले लाउडस्पीकर या डीजे को गंभीरता से नहीं लेते है। इससे तेज आवाज को प्रसारित करने वालों का हौसला बढ़ता है और वह रात या दिन यानी कभी भी लाउडस्पीकर बजाने लगता है। मंदिरो में सुबह और शाम लाउडस्पीकर बजाना धार्मिक कृत्य माना जाता है। जबकि, यह समय बच्चो के पढ़ने का समय होता है। धार्मिक लोगो को सोचना होगा। दूसरी ओर युवाओं को आगे आना होगा। शोसल साइट पर ध्वनि प्रदूषण की महत्ता बताने वाले पोस्ट लिखने होंगे। ताकि, इसके घातक परिणाम को आसानी से समझा जा सके।

दो प्रकार का होता है ध्वनि प्रदूषण

सामान्य तौर पर ध्वनि प्रदूषण को दो भागों में विभाजित किया गया है। इसमें प्राकृतिक कारक और कृत्रिम कारक शामिल है। प्राकृतिक कारक में बादलों की गड़गड़ाहट, तूफानी हवाएं, झड़ना, ज्वालामुखी विस्फोट, कोलाहल, वन्य जीवों की आवजें और चिड़ियों की चहचहाट। इस पर मनुष्य का कोई नियंत्रण नही है। प्राकृतिक ध्वनि से जीवन को अपेक्षाकृत कम नुकसान होता है। दूसरी ओर स्वयं मनुष्य के द्वारा तैयार की गई कृत्रिम कारक अत्यन्त ही घातक साबित हो रहा है। इसके अन्तर्गत कल कारखानो से निकलने वाली तेज आवाज, मशीनो से निलने वाली आवाज, परिवहन के साधन टीवी और मोबाइल से निकलने वाला तरंग शामिल है। यह ध्वनि प्रदूषण के लिए खतरनाक होता है। आतिशबाजी भी ध्वनि प्रदूषण की बड़ी वजह बन चुकी है। हालिया दिनो में लाउडस्पीकर और डीजे से निकलने वाली आवाज। जीवन के लिए बड़ा खतरा बन चुका है।

रोकथाम के उपाए

ध्वनि प्रदूषण या तेज आवाज की रोकथाम के लिए कानून है। सरकार ने शोर प्रदूषण अधिनियम-2000 की अधिसूचना जारी किया हुआ है। इसमें मानक के मुताबिक सुबह के छह बजे से रात के दस बजे तक 75 डेसीबल तक के ध्वनि का प्रसारण किया जा सकता है। किंतु, इससे अधिक ध्वनि का प्रसारण करना गैर कानूनी माना गया है। जबकि, डीजे से निकलने वाला न्यूनतम ध्वनि 130 डेसीबल होता है। साधारन लाउडस्पीकर भी 100 डिसीबल से अधिक का ध्वनि प्रसारित करता है। ऐसे में एक साथ कई लाउडस्पीकर या डीजे बजाने का शरीर पर कितना खतरनाक असर पड़ता होगा? आप खुद ही तय कर सकते है। इसका कुप्रभाव मनुष्यों के ऊपर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी एवं वनस्पतियों पर भी पड़ता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार रात के समय वातावरण में अधकतम 35 डेसीबेल और दिन के समय 45 डेसीबेल से अधिक का शोर घातक हो सकता है।

दंड के प्रावधान

भारतीय दंड संहिता की धारा 290 और 291 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत सरकार के द्वारा निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि का प्रसारण करते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना अथवा कारावास का प्रावधान है। विशेष परिस्थिति में अनुमति लेकर आप तेज ध्वनी का प्रसारण कर सकते है। पर, किसी भी परिस्थिति में इस तरह की अनुमति एक साल के भीतर अधिक से अधिक 15 दिन से ज्यादा की नहीं होगी। नियम के मुताबिक आपको अधिकार है कि रिहायशी इलाकों में यानी आवासीय क्षेत्र में ध्वनि का स्तर सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक 55 डेसीबल और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक 40 डेसीबल से अधिक होने पर आप स्थानीय थानो में इसकी शिकायत दर्ज करा सकते है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

काशी विश्वनाथ मंदिर: इसे मोक्ष का द्वार मानते हैं श्रद्धालु

देव दीपावली पर बाबा के दरबार से गंगा घाटों तक क्या है खास? काशी में...

स्वर्वेद महामंदिर: आखिर क्यों बनाया गया, यहां मूर्ति नहीं, केन्द्र में है साधना

काशी में 180 फीट ऊंचा यह अनोखा धाम काशी की पहचान सदियों से मंदिरों, घाटों...

सारनाथ के ऐतिहासिक स्तूप: बुद्ध के प्रथम उपदेश की स्मृति और अकबर के दौर की कहानी

दो ऐतिहासिक स्मारक वाराणसी से लगभग 10 किलोमीटर दूर सारनाथ में दो ऐसे ऐतिहासिक स्मारक...

बीएचयू की पहचान मालवीय के सपने से आधुनिक भारत के ज्ञान-केंद्र तक

केवल एक विश्वविद्यालय नहीं 110 साल का शानदार सफर काशी की धरती पर गंगा...

More like this

प्रेम की कहानी में सत्ता का इतिहास या गांधी परिवार की विरासत बचाने की कोशिश?

एक किताब, कई सवाल। क्या सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के अनकहे सच सामने...

लोकतंत्र जनता की सेवा का माध्यम है या सत्ता हासिल करने का कारोबार?

आदर्श राजनीति में जनकल्याण, जवाबदेही और विचारों का संघर्ष होना चाहिए। लेकिन जब चुनावी...

मीठा बोलना कमजोरी नहीं, इंसानियत की ताकत है

कठोरता को अच्छाई बताने वालों को विज्ञान का जवाब एक बच्चा अपने घर में बड़ों...

दूसरों की कमियां खोजते-खोजते खुद क्यों खो जाता है इंसान?

विज्ञान ने खोली नकारात्मक सोच की परतें कभी-कभी एक इंसान सुबह उठता है और उसकी...

क्या बियाडा सार्वजनिक करेगा रोजगार और स्थानीय आय का हिसाब?

महवल लेदर पार्क पर जवाबदेही की परीक्षा महवल के लेदर पार्क की सफलता का सबसे...

महवल लेदर पार्क में रोजगार का आधार क्या है?

कितनी फैक्ट्रियों में शुरू हुआ उत्पादन? मुजफ्फरपुर के महवल में लेदर पार्क का उद्घाटन हो...

क्या नौ दिन की पूजा से मिल जाती हैं अलौकिक शक्तियां या इसका अर्थ कुछ और है?

नवरात्रि के 9 दिन पूरे होते हैं। मंदिरों में आरती होती है। घरों में...

छोटी बच्चियों में देवी का दर्शन या स्त्री के सम्मान की सबसे बड़ी सामाजिक कसौटी?

नवरात्र की अष्टमी या नवमी। पूजा का मंडप सजा है। छोटी-छोटी बच्चियों को आसन...

हवन से शुद्ध होती है हवा या बढ़ता है प्रदूषण?

दुर्गा पूजा की अग्नि पर विज्ञान की बड़ी पड़ताल दुर्गा पूजा की अंतिम आहुतियों के...

दुर्गा पूजा मातृशक्ति का सम्मान है या समाज के सामने एक अधूरा सवाल?

जिस समाज में स्त्री को देवी मानकर पूजा जाता है, उसी समाज में उसकी...

क्या मिट्टी के पात्र में रखा जल सचमुच याद रखता है मंत्रों की ऊर्जा?

एक मिट्टी का पात्र। उसमें भरा जल। उसके मुहाने पर रखे आम के पत्ते...

महिषासुर कौन था? पुराणों के असुरराज से आदिवासी पूर्वज तक

दुर्गा पूजा के पंडाल में एक दृश्य बार-बार दिखाई देता है। सिंह पर सवार...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

दुर्गा पूजा के पांच अनसुने आध्यात्मिक रहस्य: नौ पौधों में देवी का स्वरूप, प्रकृति में शक्ति और मनुष्य के भीतर का महिषासुर

दुर्गा पूजा में हम देवी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, पुष्प चढ़ाते...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...