होमSocietyवैलेंटाइन डे (Valentine's Day) क्‍यों मनाया जाता है?

वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) क्‍यों मनाया जाता है?

Published on

सभी जानते है फरवरी का महीना आते-आते वसंत आ जाता हैै। वसंत के आ जाने से मौसम खुुशनुमा हो जाता है। लोगों मे नया जोश और उल्‍लास छा जाता हैै। लोगो को कपकपाती ठंढ से राहत मिल जाती है और इसी दौरान आता है वैलेंटाइन डे। वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) को लेकर युवाओं मे काफी उत्‍साह देखा जाता है।

वैलेंंटाइन डे (Valentine’s Day) क्‍यों और कब मनाया जाता है? वैलेंंटाइन डे (Valentine’s Day) की शुरूआत कैसे हुई? वैलेंंटाइन वीक क्‍या है? आखि‍र फरवरी के महीने को ही प्‍यार का महीना क्‍यों कहा जाता है?

वैलेंंटाइन डे (Valentine’s Day) क्‍यों मनाया जाता है?

वैलेंटाइन डे(Valentine’s Day) को प्‍यार का दिन कहा जाता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस दिन लोग अपने दोस्त, फैमिली या अपने साथी को उपहार देकर इस दिन को खास बनाते हैं। ये दिन सिर्फ दो प्रेमियों के लिए ही खास नहीं है, इस दिन लोग अपने परिवार, दोस्तों के साथ यादगार पल बिताकर भी इसे खास बनाते हैं। वैलेंंटाइन डे (Valentine’s Day) उन सभी लोगों के लिए खास होता है जो किसी से प्यार करते हैं। यह दिन लोगों से अपने फिलिंग के इजहार करने का दिन होता है।

वैलेंंटाइन डे (Valentine’s Day) कब मनाया जाता है?

वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) फरवरी के दूसरे सप्ताह के अंत मे 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन का इंतजार लोगों को पूरे साल रहता है।

वैलेंटाइन डे की शुरुआत कैसे हुई?

वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के शुरुआत के पीछे की प्रचलित कहानी

वेलेंटाइन डे का नाम रोम के एक संत “वैलेंटाइन” के नाम पर रखा गया है। कहा जाता है कि रोम का एक राजा था जिसका नाम क्लाॅडियस था। राजा को लगता था कि लोग शादी करके अपने परिवार, गृहस्थी मे उलझ रहे हैं। परिवार के प्रति लगाव लोगों को सेना मे भर्ती होने से रोक रहा है। जो लोग सेना मे हैं वो भी अपना सौ प्रतिशत नहीं दे रहे हैं। ये देखते हुए राजा ने सोचा कि क्यों न शादी को ही रोक दिया जाए। जब लोगो की शादी नहीं होगी तो उनका पूरा ध्यान अपने काम पर ही रहेगा। ये सोचते हुए राजा ने ये ऐलान करवा दिया कि उसके राज्य मे अब कोई शादी नहीं करेगा। लोग राजा के इस बात से सहमत नहीं थे पर लोगों मे अपने राजा का विरोध करने की हिम्मत नहीं थी। वहीं संत वैलेंटाइन दुनिया मे प्यार को बढ़ावा देने की मान्यता रखते थे।

संत वैलेंटाइन द्वारा राजा का विरोध 

संत वैलेंटाइन का मानना था कि राजा ऐसा करके लोगों के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं। इसी बीच कुछ सैनिक और अधिकारी संत वैलेंटाइन के पास अपनी दुविधा सुलझाने पहुंचते है। संत वैलेंटाइन राजा का विरोध करते हुए उन सैनिकों की शादी करवा देते हैं। कुछ दिनों बाद जब राजा को यह बात पता चलती है तो राजा संत वैलेंटाइन को गिरफ्तार करवा लेते हैं। इस अपराध मे संत वैलेंटाइन को फांसी की सजा सुनाई जाती है। जिस दिन संत वैलेंटाइन को फांसी दी गई वह 14 फरवरी का दिन था। चूंकि संत वैलेंटाइन ने प्यार को जिंदा रखने के लिए यह कुर्बानी दी थी इसलिए हर वर्ष 14 फरवरी को उनकी याद मे वैलेंटाइन डे (Valentine’s  Day) मनाया जाने लगा। वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) का प्रचलन पश्चिमी देशों मे ज्यादा है लेकिन आज इसे ज्यादातर देशों मे मनाया जाने लगा है।

वैलेंटाइन वीक (Valentine’s Week) क्या है?

वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू हो जाता है और 8 दिनों तक चलता है। आखिरी दिन 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine’s  Day) के रूप मे मनाया जाता है।

वैलेंटाइन वीक के सभी दिन

1. रोज डे (Rose Day)

यह दिन 7 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग गुलाब का फूल देकर अपनी भावना व्यक्त करते है।

2. प्रपोज डे (Purpose Day)

यह दिन 8 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी अपने पार्टनर से अपने प्‍यार का इजहार करते है। इस दिन को वैलेंटाइन वीक का सबसे रोमांट‍िक दिन कहा जाता है।

3. चॉकलेट डे (Chocolate Day)

यह 9 फरवरी को मनाया जाता है। यह वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन होता है। इस दिन लोग गिफ्ट में चॉकलेट देकर अपने रिश्‍ते मे चॉकलेट की तरह मिठास भरने का वादा करते है।

4. टेडी डे (Teddy Day)

यह दिन 10 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को टेडी गिफ्ट करते है। यह एक सॉफ्ट टॉय है जो आजकल काफी पसंद किया जाता है। यह सॉफ्ट टॉय लोगों के पास एक याद के तौर पर रहता है।

5. प्रॉ‍मिस डे (Promise Day)

यह दिन 11 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे से जीवन भर साथ रहने का वादा करते है। अपने इस वादे को सच्चे दिल से निभाने की कोशिश करते हैं, ताकि उनका रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहे।

6. हग डे (Hug Day)

यह दिन 12 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को गले लगाकर अपने सारे गिले-शिकवे दूर करते है।

7. किस डे (Kiss Day)

यह वैलेंटाइन वीक का सातवां दिन होता है जिसे 13 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्रेमी का माथा चूमकर अपना प्रेम अभिव्यक्त करते है।

8. वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day)

यह इस सप्ताह का आखिरी और सबसे खास दिन होता है जिसे 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने साथी के साथ समय बिताकर, तोहफा, ग्रीटिंग कार्ड देकर उन्हे अपनी जिंदगी का खास हिस्सा होने का एहसास दिलाते है। इस दिन लाल रंग को विशेष महत्व दिया जाता है। वैलेंटाइन डे के दिन पूरा बाजार रंगों मे डूबा नजर आता है। चारों तरफ हार्ट शेप गुब्बारे, सॉफ्ट टॉय आदि देखने को मिलते है।

आखि‍र फरवरी के महीने को ही प्‍यार का महीना क्‍यों कहा जाता है?

अब आपको समझ मे आ ही गया होगा की फरवरी महीने  को प्यार का महीना क्यों कहा जाता है और लोगों को हर साल इस दिन का इंतजार क्यों रहता है।

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

दूसरों की कमियां खोजते-खोजते खुद क्यों खो जाता है इंसान?

विज्ञान ने खोली नकारात्मक सोच की परतें कभी-कभी एक इंसान सुबह उठता है और उसकी...

क्या शिक्षित समाज लोकतांत्रिक भागीदारी से दूर हो रहा है?

बिहार एमएलसी चुनाव: आंकड़ों ने खड़े किए गंभीर सवाल लेखक: मितेश झा जब समाज का शिक्षित...

क्या बियाडा सार्वजनिक करेगा रोजगार और स्थानीय आय का हिसाब?

महवल लेदर पार्क पर जवाबदेही की परीक्षा महवल के लेदर पार्क की सफलता का सबसे...

महवल लेदर पार्क की फाइलों में क्या दर्ज है?

रोजगार का हिसाब अब भी अधूरा बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी बियाडा की वेबसाइट...

More like this

दूसरों की कमियां खोजते-खोजते खुद क्यों खो जाता है इंसान?

विज्ञान ने खोली नकारात्मक सोच की परतें कभी-कभी एक इंसान सुबह उठता है और उसकी...

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

दुर्गा पूजा के पांच अनसुने आध्यात्मिक रहस्य: नौ पौधों में देवी का स्वरूप, प्रकृति में शक्ति और मनुष्य के भीतर का महिषासुर

दुर्गा पूजा में हम देवी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, पुष्प चढ़ाते...

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...