होमHealthप्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से क्‍या बातें नि‍कल कर सामने आयी

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से क्‍या बातें नि‍कल कर सामने आयी

Published on

प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक बार फिर देश को संबोधित किया है। 21 दिनों से चल रहे लॉकडाउन का आज आखिरी दिन था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है, साथ ही प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का भारत को बहुत बड़ा लाभ मिला है। अगर सिर्फ आर्थिक दृष्टि से देखें तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। लेकिन, लोगों की जान की कीमत बाकी सब चीजों से बहुत ज़्यादा है। विश्वभर में हेल्थ एक्सपर्ट और सरकारों को और ज्यादा सतर्क कर दिया गया है। भारत में भी अब लड़ाई कैसे आगे बढ़ें और हम विजयी कैसे हो, हमारे यहां हो रहे नुकसान और लोगों की दिक्कतें कैसे कम हो। उन्होने कहा इसे लेकर सभी राज्यों के सरकारों और नागरिकों की मानें तो लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव दिया गया है। इसी को ध्यान मे रखकर लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया गया  है।

पीएम मोदी ने देशवासियों को कहा कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है। स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है, तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए। हमें हॉटस्पॉट को लेकर बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी, जिन स्थानों के हॉटस्पॉट में बदलने की आशंका है, उस पर भी हमें कड़ी नजर रखनी होगी। साथ ही उन्होने कहा नए हॉटस्पॉट का बनना, हमारे परिश्रम और तपस्या को और चुनौती देगा। पीएम मोदी ने कहा अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी। हर एक क्षेत्र को परखा जाएगा की वहाँ लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है या नही और जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे, जो हॉटस्पॉट में नहीं होंगे और जिनके हॉटस्पॉट में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है ।

 

 


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

परिसीमन का नया दांव: महिला आरक्षण के रास्ते खुलेंगे या बदल जाएगा भारत के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का पूरा गणित?

संसद में सिर्फ सीटें नहीं, सत्ता का गणित बदलने की तैयारी कल्पना कीजिए... लोकसभा में...

बनारस राजमहल के खंडहर: इन दीवारों ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देते एक राजा को देखा था

चेतसिंह महल की टूटी इमारतों में छिपी है काशी नरेश की सत्ता गंगा के किनारे...

संगम घाट, प्रयागराज: क्या जमीन के नीचे बहती एक प्राचीन नदी बदल देगी त्रिवेणी की कहानी?

संगम के उस रहस्य की पड़ताल जिसे विज्ञान अब जमीन के नीचे तलाश रहा...

विंध्याचल: जहां देवी की शक्ति और धरती का करोड़ों साल पुराना इतिहास आमने-सामने है

गंगा के किनारे बसा विंध्याचल मीरजापुर की पहाड़ियों के बीच गंगा के किनारे बसा विंध्याचल...

More like this

परिसीमन का नया दांव: महिला आरक्षण के रास्ते खुलेंगे या बदल जाएगा भारत के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का पूरा गणित?

संसद में सिर्फ सीटें नहीं, सत्ता का गणित बदलने की तैयारी कल्पना कीजिए... लोकसभा में...
00:05:30

बनारस की गंगा में कहां से आते हैं हजारों विदेशी पक्षी? जानिए साइबेरिया से काशी तक का रहस्य

बनारस की गंगा में सर्दियों के दौरान सफेद पक्षियों के झुंड दिखाई देते हैं।...
00:09:36

भारत और नेपाल के रिश्तों में ऐसी कौन-सी दरार आई, जो आज तक भरी नहीं?

भारत और नेपाल के सदियों पुराने रिश्तों में दरार क्यों आई? 2015 की मधेशी...

प्रेम की कहानी में सत्ता का इतिहास या गांधी परिवार की विरासत बचाने की कोशिश?

एक किताब, कई सवाल। क्या सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के अनकहे सच सामने...
00:11:52

भारत-नेपाल खुली सीमा से भारत को कितना नुकसान? बिहार बॉर्डर पर चौंकाने वाले खुलासे

भारत और नेपाल के बीच 1,751 किलोमीटर की खुली सीमा है। इसमें बिहार की...

लोकतंत्र जनता की सेवा का माध्यम है या सत्ता हासिल करने का कारोबार?

आदर्श राजनीति में जनकल्याण, जवाबदेही और विचारों का संघर्ष होना चाहिए। लेकिन जब चुनावी...
00:13:32

अरुणाचल में चीन की नई चाल? भारत की सैन्य तैयारी और शौर्य कमांडो का बड़ा खुलासा

क्या अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर चीन का दबाव बढ़ रहा है? क्या भारत...

मीठा बोलना कमजोरी नहीं, इंसानियत की ताकत है

कठोरता को अच्छाई बताने वालों को विज्ञान का जवाब एक बच्चा अपने घर में बड़ों...

दूसरों की कमियां खोजते-खोजते खुद क्यों खो जाता है इंसान?

विज्ञान ने खोली नकारात्मक सोच की परतें कभी-कभी एक इंसान सुबह उठता है और उसकी...

क्या बियाडा सार्वजनिक करेगा रोजगार और स्थानीय आय का हिसाब?

महवल लेदर पार्क पर जवाबदेही की परीक्षा महवल के लेदर पार्क की सफलता का सबसे...

महवल लेदर पार्क में रोजगार का आधार क्या है?

कितनी फैक्ट्रियों में शुरू हुआ उत्पादन? मुजफ्फरपुर के महवल में लेदर पार्क का उद्घाटन हो...
00:12:15

भारत को कमजोर करने की विदेशी साजिश? हकीकत है या फसाना

क्या भारत को कमजोर करने के लिए विदेशी ताकतें देश की आंतरिक दरारों का...

क्या नौ दिन की पूजा से मिल जाती हैं अलौकिक शक्तियां या इसका अर्थ कुछ और है?

नवरात्रि के 9 दिन पूरे होते हैं। मंदिरों में आरती होती है। घरों में...

छोटी बच्चियों में देवी का दर्शन या स्त्री के सम्मान की सबसे बड़ी सामाजिक कसौटी?

नवरात्र की अष्टमी या नवमी। पूजा का मंडप सजा है। छोटी-छोटी बच्चियों को आसन...

हवन से शुद्ध होती है हवा या बढ़ता है प्रदूषण?

दुर्गा पूजा की अग्नि पर विज्ञान की बड़ी पड़ताल दुर्गा पूजा की अंतिम आहुतियों के...