सोमवार, फ़रवरी 23, 2026 10:27 पूर्वाह्न IST
होमEducation & Jobsभारत के संविधान निर्माण में महिलाओं का योगदान

भारत के संविधान निर्माण में महिलाओं का योगदान

Published on

संविधान दिवस पर विशेष

क्या आपको मालुम है कि भारत के संविधान निर्माण में अन्य विभूतियों के अलावा 15 महिलाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है? दरअसल, आज संविधान दिवस है। स्मरण रहें कि आज ही के दिन, यानी 26 नवंबर 1949 को भारत गणराज्य का संविधान तैयार हुआ था। सरकार ने पहली बार 2015 में संविधान दिवस को सरकारी तौर पर मनाने का फैसला किया और तब से प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में याद किया जाता है।

सेंट्रल लाइब्रेरी के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित है मूल प्रति

दरअसल, संविधान दिवस मनाने का मकसद यह है कि नागरिकों को संविधान के प्रति सचेत किया जाये और समाज में संविधान के महत्व का प्रसार किया जाये। आपको बतातें चलें कि संविधान लागू होने के दो दिन पहले, यानी 24 जनवरी 1950 को संविधान की तीन प्रतियों पर संविधान सभा के सभी 308 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे। यह तीनों प्रतियां संसद भवन की सेंट्रल लाइब्रेरी में बने स्ट्रांग रूम में आज भी सुरक्षित है। संविधान के पारित होते ही काफी देर तक वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से संसद का केंद्रीय कक्ष गूंजता रहा था। इसके बाद अरुणा आसफ अली की बहन पूर्णिमा बनर्जी ने राष्ट्रगान गाया था। संविधान पर सबसे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू ने हस्ताक्षर किए थे।

संविधान के 22 भागों में बना है 22 चित्र

भारत के संविधान के सभी 221 पेज पर चित्र बने है। इस चित्र को सजाने काम का काम आचार्य नंदलाल बोस को सौंपा गया था। उनके मार्गदर्शन में उनके शिष्यों ने संविधान को डिजाइन देने का काम किया था। इस काम में उन्हें चार साल लगे थे। इसके लिए उन्हें 21 हजार रुपये मेहनताना दिया गया था। संविधान के सबसे अहम पेज ‘प्रस्तावना’ को अपनी कला से सजाने का काम राममनोहर सिन्हा ने किया। वह नंदलाल बोस के एक शिष्य थे।

मूल प्रति से जुड़ी अहम बातें

भारत का मूल संविधान 16 इंच चौड़ा है और यह 22 इंच लंबे चर्मपत्र शीटों पर लिखी गई है। इस पांडुलिपि में 251 पृष्ठ शामिल है। सबसे महत्वपूर्ण बात ये कि आज ही के दिन बाबा साहब ने संविधान सभा को संबोधित किया था।

संविधान सभा के संकल्प

हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 ई. को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

इतने दिन में हुआ तैयार

बतातें चलें कि संविधान को तैयार करने में 2 वर् 11 माह 18 दिन लगे थे। यह 26 नवंबर 1949 को पूरा हुआ था और 26 जनवरी 1950 को भारत गणराज्य का यह संविधान लागू हुआ था। इसे दिल्ली निवासी प्रेम बिहारी रायजादा ने तैयार किया था। पंडित नेहरू ने प्रेम बिहारी रायजादा से संविधान की प्रति लिखने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। हालांकि, उन्होंने अपनी एक शर्त रख दी। शर्त के मुताबिक उन्होंने संविधान के हर पृष्ठ पर अपना नाम और अंतिम पृष्ठ पर अपने दादाजी का नाम लिखने की शर्त रखी थी, जिसे सरकार ने मान लिया था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने...

परीक्षा पे चर्चा 2026 परीक्षा के तनाव पर पीएम मोदी करेंगे छात्रों से संवाद

Pariksha Pe Charcha 2026 एक बार फिर देशभर के छात्रों से जुड़ने जा रहा...

IAF Agniveervayu Recruitment 2027 : आज बंद होगी रजिस्ट्रेशन विंडो, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन

भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु के रूप में भर्ती होने का सपना देखने वाले युवाओं...

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 : 17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में परीक्षा, सख्त प्रवेश नियम लागू

Bihar School Examination Board ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारी पूरी कर ली...

Pariksha Pe Charcha 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से की सीधी बातचीत

Pariksha Pe Charcha 2026 का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के...

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट जारी, 5,108 अभ्यर्थियों को मिला JRF

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC NET December 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित...

Realme P4 Power 5G की पहली सेल कल, 10001mAh बैटरी के साथ बाजार में एंट्री

Realme एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचाने के लिए तैयार है।...

CTET Admit Card 2026 : आज या कल जारी हो सकता है सीटीईटी एडमिट कार्ड

सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने...

BSEB Bihar Board 12th Exam : देर से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी विशेष परीक्षा की सुविधा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर परीक्षा से वंचित रहे विद्यार्थियों को बड़ी राहत...

आज से बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

बिहार में आज से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो...

AMU Admission 2026 : शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए अहम खबर...