होमSocietyभारत बंद का बिहार में असर, बंद समर्थकों ने की फायरिंग, रेल...

भारत बंद का बिहार में असर, बंद समर्थकों ने की फायरिंग, रेल सेवा बाधित

Published on

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति संशोधन अधिनियम के विरोध में पूरे देश में सवर्ण संगठन सड़को पर उतर आया है। सवर्ण संगठनों के आह्वान पर आज के भारत बंद का बिहार में भी व्यापक असर देखने को मिल रहा है। आरा में बंद समर्थक और पुलिस के बीच झड़प होने की खबर आ रही है। कई जगहो पर रेल सेवा को ठप कर दिया गया है।

बिहार में बंद का असर

बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश के तकरीबन सभी जिलों में सवर्ण संगठन के कार्यकर्त्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर आये है । इससे आवागमन बूरी तरीके से प्रभावित हो रही है। जानकारी के मुताबिक बंद समर्थकों ने कई जगहों पर रेल सेवाओं को बाधित कर दिया है वहीं सड़कों पर आगजनी कर आवागमन को ठप कर दिया गया है। प्रदेश के कई जिलों में राजकीय और राष्ट्रीय राजमागोर् पर बंद के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है।

राजधानी में आगजनी

राजधानी पटना के अतिव्यस्तम डाकबंगला चौराहे पर पहुंचे बंद समर्थकों ने आवागमन को पूरी तरह बाधित कर दिया है। इसके अलावा राजधानी के आयकर गोलंबर समेत कई प्रमुख सड़कों पर टायर जलाकर मार्ग को अवरूद्ध कर दिया है। प्रदर्शनकारी केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है और संशोधित अधिनियम को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। भारत बंद को लेकर राजधानी पटना समेत अधिकतर जिलों में निजी स्कूलों ने बच्चों को छुट्टी दे दी है। सवर्ण संगठनों के बंद को देखते हुए पटना समेत पूरे राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गये है।

रेल सेवा बाधित

राजधानी पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर प्रदर्शनाकरियों ने रेल सेवा को बाधित कर दिया है। इसके अलावा दरभंगा, आरा, जहानाबाद, गया, बेगूसराय, नवादा, मुंगेर में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को रोककर रेल सेवा को बाधित कर दिया है। इस कारण सवारी गाड़यिों के अलावा लंबी दूरी की कई रेलगाड़यिा विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी है और रेल यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

सूदूर जिलो में बंद का असर

जहानाबाद में भारत बंद के दौरान समर्थकों ने अरवल मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-83 और 11० को जाम कर दिया। इस दौरान समर्थकों ने कई वाहनों के टायर की हवा भी निकाल दी। नवादा में आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़कों को जाम कर दिया है। पटना-रांची मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप है। भागलपुर के सुलतानगंज में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने असरगंज-शाहकुंड मुख्य सड़क को जाम कर दिया है। बिहारशरीफ में कार्यकतार्ओं ने राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 सहित कई जगह आगजनी कर सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। आरा स्टेशन पर पहुंचे बंद समर्थकों ने पटना-मुंबई के बीच चलने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को कुछ देर के लिये रोक दिया। वहीं, आरा शहर में प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और बंद समर्थक भीड़ गये। पुलिस ने लाठी चार्ज किया तो बंद समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया और चार राउंड हवाई फायरिंग भी कर दी।

इन जिलो में दिखा असर

उधर, औरंगाबाद, गया, कैमूर, रोहतास में भी बंद का व्यापक असर दिख रहा है। सवर्ण संगठनों के कार्यकतार्ओं ने कई जगहों पर राष्ट्रीय उच्च पथ को जाम कर दिया है। औरंगाबाद में रमेश चौक, बाईपास, जसोइया, रामाबांध के समीप लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। गया जिले के कोंच, आमस, फतेहपुर, वजीरगंज में बंद का खासा असर दिख रहा है। बंद समर्थकों ने सड़क पर आगजनी कर आवगमन को बाधित कर दिया है। गया शहर में में भी बंद का असर दिख रहा है। सासाराम में बंद समर्थको ने सड1क पर टायर जला दिया। रोहतास के डेहरी ऑन सोन में ग्रैंड ट्रंक रोड को जाम कर दिया है। बंद समर्थकों ने भभुआ-मोहनिया राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 219 को भी जाम कर दिया है।

उत्तर बिहार में असर

दरभंगा में भी एससी-एसटी संशोधन अधिनियम के खिलाफ बन्द का असर दिखने लगा है। लोगों ने दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन बिहार सम्पर्क क्रांति को लहेरियासराय के चट्टी चौक गुमटी के पास रोक दिया है। लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़यिा समेत अन्य जिलों में बंद का असर देखा जा रहा है। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर में बंद समर्थको ने आवागमन को ठप कर दिया है और सड़़को पर टायर जला कर आक्रोश का प्रदर्शन कर रहें हैा

सांसद के काफिले पर हमला

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद पप्पू यादव के काफिले पर मुजफ्फरपुर के खबरा में बंद समर्थको ने द्वारा पथराव कर देने से काफिले में शामिल में कई कारो के शीशे टूट गए और लोगो को चोटे लगी है। सांसद ने बंद समर्थको पर मोबाइल नष्ट करने और जानलेवा हमले करने का आराेप लगाया है। बताया जा रहा है कि सांसद पप्पू यादव एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मधुबनी जा रहे थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

हिंद केसरी यादव: मीनापुर की राजनीति में वह नाम, जिसने आंदोलन को सड़क से सदन तक पहुंचाया

पांचवीं पुण्यतिथि पर दरहीपट्टी में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने कहा—अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

क्या अमेरिका पर भरोसा करने का दौर खत्म हो रहा है? भारत की नई चुनौती

दुनिया की राजनीति में अमेरिका की ताकत पर शायद ही कोई सवाल उठाता है,...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

More like this

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...