होमNationalकेकेआर के शेरो ने गुजरात लायंस को किया ढेर

केकेआर के शेरो ने गुजरात लायंस को किया ढेर

Published on

​संतोष कुमार गुप्ता

राजकोट। केकेआर के शेरो ने बिना विकेट खोये आइपीएल मैच मे गुजरात लायंस को चारो खाने चीत कर दिया। केकेआर के कप्तान गौतम गम्भीर और क्रिस लीन की विस्फोटक पारी ने गुजरात को उसके घर मे ही शिकार बना लिया। आइपीएल 10 का तीसरा मुकाबला गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। कोलकाता को जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य मिला था। जवाब में कोलकाता की टीम की सलामी जोड़ी (गंभीर और लिन) ने 14.5 ओवर में ही अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन ने नाबाद 93 रनों की पारी खेली जबकि गंभीर ने नाबाद 76 रन बनाए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान गुजरात का पहला विकेट जेसन रॉय के रूप में गिरा। पीयूष चावला ने अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई और जेसन रॉय को 14 रन पर यूसुफ पठान के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद नौवें ओवर में चाइनामेन गेंदबाज कुलदीप यादव ने ब्रेंडन मैकुलम को भी एलबीडब्ल्यू करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद 11वें ओवर में कुलदीप ने ऑस्ट्रेलियाई धुआंधार बल्लेबाज एरोन फिंच (15) को कैच आउट करा दिया। हालांकि इसके बाद कप्तान रैना और दिनेश कार्तिक ने एक शानदार साझेदारी को अंजाम दिया और स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचा दिया। रैना ने 51 गेंदों पर नाबाद 68 रनों की पारी खेली जबकि कार्तिक ने 25 गेंदों पर 47 रन बनाए। अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर कार्तिक बोल्ट की गेंद पर कैच आउट तो हो गए लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर स्कोर 183 तक जा पहुंचा।
जवाब में उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने ऐसी बल्लेबाजी की, कि सुरेश रैना की गुजरात लायंस बस देखती रह गई। ओपनिंग करने उतरे कप्तान गौतम गंभीर और उनके साथ इस बार रॉबिन उथप्पा नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन थे। दोनों ने अंत तक बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए अब तक की सबसे बड़ी सलामी जोड़ी की साझेदारी को अंजाम दे डाला। लिन ने 41 गेंदों पर नाबाद 93 रनों की पारी खेली जबकि गंभीर ने 48 गेंदों पर नाबाद 76 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच 184 रनों की साझेदारी हुई और कोलकाता को महज 14.5 ओवर में ही 10 विकेट से शानदार जीत मिल गई। इस दौरान गुजरात की तरफ से धवल कुलकर्णी सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए जिन्होंने 2.5 ओवर में 42 रन लुटा डाले।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बीएचयू की पहचान मालवीय के सपने से आधुनिक भारत के ज्ञान-केंद्र तक

केवल एक विश्वविद्यालय नहीं 110 साल का शानदार सफर काशी की धरती पर गंगा...

शेरशाह का मकबरा, जहां पानी के बीच खड़ा है इतिहास का एक अनोखा अध्याय

गया से वाराणसी की राह में सासाराम गया से वाराणसी की ओर बढ़ते हुए सड़क...

बोधिवृक्ष से बोधगया तक: जिस पेड़ के नीचे बदली इंसान की सोच

इतिहास आज भी कई अनकही कहानियां समेटे है एक पेड़, एक साधक और एक ऐसी...

भारत और नेपाल के रिश्तों में ऐसी कौन-सी दरार आई, जो आज तक भरी नहीं?

भारत और नेपाल के सदियों पुराने रिश्तों में दरार क्यों आई? 2015 की मधेशी...

More like this

प्रेम की कहानी में सत्ता का इतिहास या गांधी परिवार की विरासत बचाने की कोशिश?

एक किताब, कई सवाल। क्या सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के अनकहे सच सामने...

लोकतंत्र जनता की सेवा का माध्यम है या सत्ता हासिल करने का कारोबार?

आदर्श राजनीति में जनकल्याण, जवाबदेही और विचारों का संघर्ष होना चाहिए। लेकिन जब चुनावी...

मीठा बोलना कमजोरी नहीं, इंसानियत की ताकत है

कठोरता को अच्छाई बताने वालों को विज्ञान का जवाब एक बच्चा अपने घर में बड़ों...

दूसरों की कमियां खोजते-खोजते खुद क्यों खो जाता है इंसान?

विज्ञान ने खोली नकारात्मक सोच की परतें कभी-कभी एक इंसान सुबह उठता है और उसकी...

क्या बियाडा सार्वजनिक करेगा रोजगार और स्थानीय आय का हिसाब?

महवल लेदर पार्क पर जवाबदेही की परीक्षा महवल के लेदर पार्क की सफलता का सबसे...

महवल लेदर पार्क में रोजगार का आधार क्या है?

कितनी फैक्ट्रियों में शुरू हुआ उत्पादन? मुजफ्फरपुर के महवल में लेदर पार्क का उद्घाटन हो...

क्या नौ दिन की पूजा से मिल जाती हैं अलौकिक शक्तियां या इसका अर्थ कुछ और है?

नवरात्रि के 9 दिन पूरे होते हैं। मंदिरों में आरती होती है। घरों में...

छोटी बच्चियों में देवी का दर्शन या स्त्री के सम्मान की सबसे बड़ी सामाजिक कसौटी?

नवरात्र की अष्टमी या नवमी। पूजा का मंडप सजा है। छोटी-छोटी बच्चियों को आसन...

हवन से शुद्ध होती है हवा या बढ़ता है प्रदूषण?

दुर्गा पूजा की अग्नि पर विज्ञान की बड़ी पड़ताल दुर्गा पूजा की अंतिम आहुतियों के...

दुर्गा पूजा मातृशक्ति का सम्मान है या समाज के सामने एक अधूरा सवाल?

जिस समाज में स्त्री को देवी मानकर पूजा जाता है, उसी समाज में उसकी...

क्या मिट्टी के पात्र में रखा जल सचमुच याद रखता है मंत्रों की ऊर्जा?

एक मिट्टी का पात्र। उसमें भरा जल। उसके मुहाने पर रखे आम के पत्ते...

महिषासुर कौन था? पुराणों के असुरराज से आदिवासी पूर्वज तक

दुर्गा पूजा के पंडाल में एक दृश्य बार-बार दिखाई देता है। सिंह पर सवार...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

दुर्गा पूजा के पांच अनसुने आध्यात्मिक रहस्य: नौ पौधों में देवी का स्वरूप, प्रकृति में शक्ति और मनुष्य के भीतर का महिषासुर

दुर्गा पूजा में हम देवी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, पुष्प चढ़ाते...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...