होमJharkhandपूर्व सैनिक के परिवार के सात लोगो ने की खुदकुशी

पूर्व सैनिक के परिवार के सात लोगो ने की खुदकुशी

Published on

दिल्ली के बाद अब रांची से आई दहलाने वाली खबर

भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगो के आत्महत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 7 लोगो के द्वारा सामुहिक आत्महत्या करने की खबर ने पूरे देश को एक बार फिर से सकते में खड़ा कर दिया है। घटना, कांके थाना के रसंडे की है। एक ही घर के 7 लोगों ने रहस्यमयी तरीके से आत्महत्या कर ली है। फिर वहीं सवाल कि आखिरकार ऐसा क्या हो गया कि एक ही परिवार के 7 लोगों ने एक साथ खुदकुशी कर ली? बहरहाल, पुलिस तफ्तीश में जुट चुकी है।
पिछले महीने यहां आया था पूर्व सैनिक का परिवार
गौरतलब बात ये है कि खुदकुशी करने वाला इस परिवार का मुखिया आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद अपने पूरे परिवार के साथ यहां रहने आया था। फिलहाल, पुलिस पड़ोसियों से उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। अभी तक जो बात सामने आया है, वह ये कि खुदकुशी करने वाला यह परिवार मूल रूप से भागलपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक भागलपुर के अवकाश प्राप्त सैनिक दीपक झा पिछले महीने ही अपने पूरे परिवार के साथ रांची के इस घर में शिफ्ट हुआ था। इस बीच परिवार में एक बच्चे का जन्मदिन भी बेहद धूमधाम से मनाया गया था। लेकिन फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि एक ही साथ इतने सारे लोगों ने सुसाइड कर ली?
स्कूल वैन के आने के बाद हुआ खुलाशा
पड़ोसियों का कहना है कि रात में दीपक झा पूरा परिवार रोजमर्रा की भांति चहलकदमी करते हुए देखे गये थे। पड़ोसियों के मुताबिक घर में किसी तरह के झगड़ा या विवाद होने की कोई आवाज किसी को भी सुनाई नहीं पड़ी। पुलिस के आरंभिक जांच में पता चला है कि सात लोगों ने खुदकुशी की है। बतातें चलें कि मृतक दीपक झा की बेटी स्कूल जाती थी और उसको ले जाने के लिए स्कूल का वैन रोज सुबह में आता था। घटना के रोज भी सुबह स्कूल का वैन आया। किंतु, वैन चालक के द्वारा बार-बार हॉर्न बजाने के बाद भी जब परिवार से कोई नहीं आया, तब इसकी सूचना मकान मालिक को दी गई। जब मकान मालिक ने यहां पहुंच कर अंदर झांका तो पूरे मामले का खुलाशा हो गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलाशा
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के दो लोगों का शव झूलते हुए अवस्था में बरामद किया और बाकी पांच लोगों का शव बिस्तर से बरामद किया है। आपको याद ही होगा कि दो महीने पहले ही दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद झारखंड के ही हजारीबाग में एक कारोबारी परिवार के 6 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी और अब झारखंड के ही रांची में एक ही परिवार के 7 लोगो के खुदकुशी से हर कोई हैरान है।

KKN Live के इस पेज को फॉलो कर लें और यदि आप सीधे हमसे जुड़ना चाहतें हैं तो KKN Live का न्यूजएप डाउनलोड कर लें।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...

मोहम्मद रफी के आखरी अल्फाज- तो, मैं चलूं….

महान पार्श्व गायक मो. रफी आज हमारे बीच भले नही हो, किंतु, उन्हें भूलना...

More like this

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...