मंगलवार, फ़रवरी 24, 2026 1:12 अपराह्न IST
होमNationalबिना कप्तानी के पहली बार आइपीएल मे उतरेंगे धौनी

बिना कप्तानी के पहली बार आइपीएल मे उतरेंगे धौनी

Published on

​पुणे सुपरजायंटस व मुबंई इंडियंस मे आइपीएल का दूसरा मुकाबला आज

संतोष कुमार गुप्ता

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 10वें सीजन का दूसरा मैच पुणे सुपरजायंटस व मुम्बई इंडियंस के बीच होगा। चेन्नइ सुपरकिंग्स को कई बार चौम्पियन बनाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आइपीएल के इतिहास मे पहली बार पुणे की टीम में बिना कप्तानी के मैदान में उतरेंगे। पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मात दी। पुणे और मुंबई के मैच का लोगो को बेसब्री से इंतजार है। पिछले साल आईपीएल में एंट्री पाने वाली पुणे सुपरजायंटस ने इस साल कई बदलाव किए हैं। धोनी भी पहली बार बिना कप्तानी के मैदान में नजर आएंगे। राइंजिग पुणे सुपरजायंट टीम की कमान स्टीव स्मिथ को सौंपी गई है।  पुणे की टीम पिछले सीजन के अपने खराब प्रदर्शन को भुलाने के साथ बेहतर खेल के इरादे से उतरेगी। हालांकि उसके सामने दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम होगी जिसकी कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे जो कि चोट के बाद वापसी कर रहे हैं।
पहली बार महज खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे धोनी
पुणे की टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के नेतृत्व में मैदान में मोर्चा संभालेगी। धोनी ने पिछले सभी 9 सीजन बतौर कप्तान के तौर पर खेले हैं। यह पहला मौका होगा जब धोनी महज एक खिलाड़ी के तौर पर मैदान में नजर आएंगे। पिछली बार पुणे की टीम सिर्फ धोनी की कप्तानी में सिर्फ पांच ही मैच जीत दर्ज कर पाई थी। इस तरह से धोनी अब किसी भी फॉर्मेट में कप्तान नहीं हैं। टेस्ट, वनडे और टी-2- के बाद अब आईपीएल में भी धोनी बतौर कप्तान नहीं खेलेंगे। धोनी से टीम की कप्तानी से हटा जरूर दिया गया है लेकिन उन पर बल्ले से कमाल दिखाने का दबाव जरूर रहेगा। स्टीव स्मिथ की बात करें तो हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार और विवाद को भुलाकर एक बार फिर से सकारात्मक ढंग से पुणे की टीम को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे।
बेन स्टोक्स पर सबकी नजर
पुणे ने सर्वश्रेष्ठ आलराउंडरों में से एक इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह इस साल की नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी थे। ऐसे में सबकी नजरें उन पर रहेंगी। स्मिथ और डूप्लेसिस दोनों ही पिछली बार चोटिल होने की वजह से टीम के लिए नहीं खेल सके थे लेकिन इस बार दोनों ही खिलाड़ी अपने खेल के दम पर टीम को जीत की पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे। हालांकि टीम के लिए बुरी खबर यह है कि आर अश्विन बाहर हो गए हैं। उनकी गैर मौजूदगी में अशोक डिंडा, डेनियल क्रिस्टियन और शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी विभाग को संभालेंगे। अनुभवी आलराउंडर रजत भाटिया भी कमाल दिखा सकते हैं। पुणे की सबसे कमजोर कड़ी उसकी कमजोर गेंदबाजी है।
उधर,  मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के जरिये फिर से वापसी करने जा रहे हैं। रोहित के साथ पार्थिव पटेल या लेंडल सिमन्स पारी की शुरूआत कर सकते हैं। लेंदल सिमंस ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। मध्यक्रम में कीरोन पोलार्ड, अंबाती रायुडु और जोस बटलर टीम को मजबूती प्रदान करेंगे। पंड्या बंधुओं कृणाल और हार्दिक मुंबई टीम अपना कमाल दिखाएंगे। लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत करेंगे।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान) जसप्रीत बुमरा, जॉस बटलर, श्रेयस गोपाल, क्रिष्णप्पा गोथम, असेला गुणरत्ने, हरभजन सिंह, मिचेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलिया, सिद्धेश लैड, माइकल मैकलॉगेन, लसित मलिंगा, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, पार्थिक पटेल, केरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नितिश राणा, अंबाती रायडू, जीतेश शर्मा, करन शर्मा, एल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिथ, सौरभ तिवारी, विनय कुमार
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स : स्टीव स्मिथ (कप्तान) एमएस धोनी, अजिंक्या रहाणे, बेन स्टोक्स, डू प्लेसिस, उस्मान ख्वाजा, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बेंस, रजत भाटिय, दीपक चहर, राहुल चहर, डेनियल क्रिश्चियन, अशोक डिंडा, लोकी फर्ग्युसन, जसकरण सिंह, सौरभ कुमार, मिलिंद, टंडन, जयदेव उनादकत, एडम जैंपा.

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

00:10:10

क्या चीन-बांग्लादेश की साज़िश से घिर गया भारत? सिलिगुड़ी कॉरीडोर पर क्यों मंडराया खतरा

भारत का सबसे संवेदनशील इलाका — सिलिगुड़ी कॉरीडोर, जिसे दुनिया चिकेन नेक के नाम...

Pariksha Pe Charcha 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से की सीधी बातचीत

Pariksha Pe Charcha 2026 का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के...

Budget 2026 : महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा बजट, She Mart और लखपति दीदी को नई रफ्तार

केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने पर...

Union Budget 2026–27: बजट के बाद क्या सस्ता हुआ, क्या हुआ महंगा

देश की वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने रविवार को लोकसभा में वर्ष 2026–27 का...

Tatkal Ticket New Rules 2026 : तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव

 Indian Railways ने Tatkal Ticket Booking प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के...

अजित पवार का अंतिम संस्कार : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, शोक में डूबा महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की राजनीति ने गुरुवार को एक बड़े और अपूरणीय नेता को खो दिया।...

बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में शोक की लहर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया।...

अजीत पवार विमान दुर्घटना : बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, हालात की जांच जारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar को ले जा रहा विमान बुधवार को बारामती में...

UGC के नए नियम 2026 पर देशभर में बहस, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में इक्विटी कमेटी अनिवार्य

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई...

बारिश के बाद बढ़ी ठंड, दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में हालिया बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।...

77वें गणतंत्र दिवस पर देश में उत्साह और गर्व का माहौल

भारत सोमवार, 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन...

गणतंत्र दिवस 2026 : आखिर 26 जनवरी को ही क्यों लागू हुआ भारतीय संविधान

भारत पूरे उत्साह और गर्व के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारतीय...

Mann Ki Baat Episode 130 : पीएम मोदी ने साझा की 2016 की यादें, गणतंत्र दिवस से पहले देशवासियों को संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat के 130वें एपिसोड के जरिए...

भोजपुर में शोक की लहर, शहीद सैनिक हरेराम कुंवर का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा

भोजपुर जिले में शनिवार को शोक की लहर दौड़ गई, जब शहीद सैनिक हरेराम...

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...