होमSocietyचीफ इंजीनियर के नेतृत्व में चार सदस्सीय टीम चांदपरना पहुंची

चीफ इंजीनियर के नेतृत्व में चार सदस्सीय टीम चांदपरना पहुंची

Published on

तीन महीने में मुआवजा देने का दिया आश्वासन

मीनापुर। जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में जल संसाधन व विशेष भूअर्जन विभाग की चार सदस्सीय टीम बुधवार को मीनापुर के चांदपरना गांव पहुंच किसानों की फरियाद सुनी। साथ ही तीन महीने के अंदर जमीन मालिकों को मुआवजे के भुगतान का आश्वासन दिया।

जानकारी हो कि यहां के 95 किसान पिछले 35 वर्षो से बांध निर्माण के लिए अधिगृहीत जमीन के मुआवजा के लिए कार्यालय का चक्कर काट रहें हैं। गांव के दौरे पर पहुंचे चीफ इंजीनियर ने किसानों के मुआवजा भुगतान के लिए भूधारियों के समक्ष ही चार सदस्सीय कमेटी का गठन कर दिया। कमिटी का नेतृत्व जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता करेंगे व इस कमेटी में अधीक्षण अभियंता, विशेष भूअर्जन पदाधिकारी व कार्यपालक अभियंता को शामिल किया गया है। बाद में चीफ इंजीनियर ने किसान अनिल कुमार, उमेश प्रसाद व चुल्हाई राम समेत सभी भूधारियों को तीन महीने में मुआवजे के भुगतान का आश्वासन दिया।
इस बीच विशेष भूअर्जन पदाधिकारी विकास कुमार ने दो दिन के अंदर अधीगृहीत की गई जमीन का नये सिरे से मापी कराने का आदेश दिया है। जांच टीम में जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता नलनी रंजन और कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन शामिल थे। किसानों ने अधिकारी को बताया कि जिस जमीन पर बांध का निर्माण हुआ है, वहां उन लोगों का पहले से घर था। इस लिए उन्हें अधिक मुआवजा दिया जाए।
वर्तमान दर से जमीन का नौ करोड़ होगा मुआवजा: किसान
विदित हो कि चांदपरना के 95 किसानों का 9.49 एकड़ जमीन पर वर्ष 1982 में जलपथ प्रमंडल के द्वारा रिंग बांध का निर्माण कर दिया गया। लेकिन जमीन मालिकों को मुआवजा नहीं मिला। किसान अनिल कुमार ने बताया कि वर्तमान दर व भूमि अधिग्रहण कानून के हिसाब से करीब नौ करोड़ रुपये किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

शेरशाह का मकबरा, जहां पानी के बीच खड़ा है इतिहास का एक अनोखा अध्याय

गया से वाराणसी की राह में सासाराम गया से वाराणसी की ओर बढ़ते हुए सड़क...

बोधिवृक्ष से बोधगया तक: जिस पेड़ के नीचे बदली इंसान की सोच

इतिहास आज भी कई अनकही कहानियां समेटे है एक पेड़, एक साधक और एक ऐसी...

भारत और नेपाल के रिश्तों में ऐसी कौन-सी दरार आई, जो आज तक भरी नहीं?

भारत और नेपाल के सदियों पुराने रिश्तों में दरार क्यों आई? 2015 की मधेशी...

गया का केंद्रीय विश्वविद्यालय: पटना के एक कमरे से 300 एकड़ के परिसर तक

बिहार के गया में एक ऐसा विश्वविद्यालय है, जिसकी शुरुआत पटना के एक छोटे...

More like this

शेरशाह का मकबरा, जहां पानी के बीच खड़ा है इतिहास का एक अनोखा अध्याय

गया से वाराणसी की राह में सासाराम गया से वाराणसी की ओर बढ़ते हुए सड़क...

बोधिवृक्ष से बोधगया तक: जिस पेड़ के नीचे बदली इंसान की सोच

इतिहास आज भी कई अनकही कहानियां समेटे है एक पेड़, एक साधक और एक ऐसी...

छठ महापर्व: प्रकृति की उपासना से आधुनिकता तक

एक ऐसा पर्व जिसमें किसी मंदिर की दीवारें नहीं, बल्कि नदी का किनारा पूजा...

बरसात के बाद घरों की सफाई, दीपों का प्रकाश और कीट-पतंगों का संसार

क्या हमारे पूर्वजों ने पर्व के बहाने स्वास्थ्य सुरक्षा का सूत्र दिया था? कल्पना कीजिए,...

दूसरों को जलाने की आग आखिरकार अपने ही घर को राख क्यों कर देती है?

घृणा का जहर कितना खतरनाक किसी के प्रति घृणा, द्वेष, जलन और नफरत पालना पहली...

बिहार में अर्नब का कितना असर? 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

जानिए तूफान की असली ताकत बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात अर्नब अब बिहार में...

दूसरों की कमियां खोजते-खोजते खुद क्यों खो जाता है इंसान?

विज्ञान ने खोली नकारात्मक सोच की परतें कभी-कभी एक इंसान सुबह उठता है और उसकी...

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

दुर्गा पूजा के पांच अनसुने आध्यात्मिक रहस्य: नौ पौधों में देवी का स्वरूप, प्रकृति में शक्ति और मनुष्य के भीतर का महिषासुर

दुर्गा पूजा में हम देवी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, पुष्प चढ़ाते...

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...