अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, “कोरोना की वैक्सीन तैयार हो या न हो, अमेरिका फिर से खुलेगा।” इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि, साल के अंत तक कोरोना की वैक्सीन तैयार करना उनका उद्देश्य है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, वैक्सीन के बिना भी अमेरिकियों को अपने जीवन में सामान्य रूप से वापस लौटना शुरू करना चाहिए। कई विशेषज्ञों को इस बात पर आशंका है, कि कोरोना की वैक्सीन को एक साल की अवधि के भीतर तैयार किया जा सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “परियोजना 14 वैक्सीन कैंडिडेट पर रिसर्च और अप्रूवल के साथ शुरू होगी।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक वैक्सीन को खोजने तथा इसे वितरित करने के लिए सरकारी तथा निजी क्षेत्रों के बीच साझेदारी की बात कही। साथ ही, ऑपरेशन का नेतृत्व करने के लिए सेना के एक जनरल तथा एक पूर्व हेल्थकेयर एग्जीक्यूटिव का नाम बताया। इस मिशन की अगुवाई मोनसैफ सलोई करेंगे, जबकि अमेरिकी सेना के लिए वितरण की देखरेख करने वाले जनरल गुस्ताव पर्ना चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में काम करेंगे।
राष्ट्रपति ट्रंप के बाद मोनसैफ सलोई ने कहा कि, उन्हें विश्वास है कि, 2020 तक कुछ हजार मिलियन वैक्सीन का वितरण कर दिया जाएगा। बता दें कि, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस अभी तक करीब 46 लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका हैं। इनमें से करीब 3 लाख 10 हजार लोगों की मृत्यु हो चुकी है। बता दे कि, इस वायरस से सबसे ज्यादा अमेरिका प्रभावित हुआ है।
This post was published on मई 17, 2020 18:33
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More