कोरोना वायरस ने वैसे तो पूरी दुनिया में अपना कहर बरसाया है, लेकिन इसने सबसे अधिक तबाही अमेरिका में मचायी है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में कोरोना से लगातार हो रही मौतों के बीच, कोरोना वायरस की तुलना पर्ल हार्बर अटैक तथा 9/11 के हमले से की है। आपको बता दे की डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा, कोरोना वायरस का यह संकट पर्ल हार्बर तथा 9/11 के आतंकी हमले से भी खतरनाक है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, कोरोना वायरस महामारी ने अमेरिका को द्वितीय विश्व युद्ध में पर्ल हार्बर हमले या 9/11 के हमले से भी ज़्यादा गहरी चोट पहुंचाई है। साथ ही उन्होने कहा कि, यह पर्ल हार्बर से भी बदतर है और ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था।
आपको बता दें कि साल 1941 में जापान ने अमेरिकी के पर्ल हार्बर नौसैनिक अड्डे पर अचानक हवाई हमला किया था और इस हमले के बाद ही अमेरिका द्वितीय विश्व युद्ध शामिल हुआ था। साथ ही, 9/11 यानी 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में आतंकी हमला हुआ था। जिस हमले में करीब 3000 लोगों की जानें गई थीं और सबसे अधिक लोग न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में मारे गए थे।
बिहार में कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री… Read More
मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है,… Read More
आजकल सोशल मीडिया पर Manifestation शब्द काफी ट्रेंड कर रहा है। इसका मतलब है Law… Read More
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय गृह मंत्री… Read More
भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के… Read More
तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष विजय ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनावों… Read More