World

चीन में सामने आए कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले

चीन में कोरोना संक्रमण के 11 और नए मामलों की पुष्टि की गयी है। इन नए मामलों के बाद देश में बाहर से आये कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या करीब 1724 हो गयी हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को नियमित रिपोर्ट के दौरान इसकी जानकारी दी। आयोग के मुताबिक, ये नए मामले भीतरी मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र और सिचुआन प्रांत में दर्ज किये गए है। बाहरी मामलों में से 1678 मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है तथा 46 मरीजों का इलाज किया जा रहा है और 1 की हालत गंभीर है। इस दौरान इस बीमारी के कारण किसी की  मौत की कोई रिपोर्ट नहीं है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के केंद्र चीन में अब तक लगभग 84,093 लोग संक्रमित हुए हैं और करीब 4638 लोगों की मृत्यु हुई है।

इधर, भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। दुनिया के सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों वाले देशों की सूची में भारत दसवें स्थान पर पहुंच गया है। ईरान को पीछे करते हुए अब भारत में कुल कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 138,536 हो गई है। वहीं, ईरान में 135,701 कोरोना मरीज हैं।

देश में बीते 4 दिन से रोजाना 6000 से अधिक नए केस सामने आ रहे हैं, शनिवार को इसमें सबसे ज्यादा तेजी देखी गई और रिकॉर्ड 6767 नए कोरोना संक्रमित मामले दर्ज किए गए।

This post was published on मई 25, 2020 10:21

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
नि‍खि‍ल

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022