संतोष कुमार गुप्ता
दिल्ली। बल्लेबाजी,
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 19.5 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाकर जीत दर्ज की। पांडे के अलावा यूसुफ पठान ने 59 रन की पारी खेलकर फार्म में वापसी की। केकेआर इस तरह पांच मैच में चार जीत से आठ अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गयी जबकि दिल्ली चार मैचों में दो जीत से चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।
अंतिम ओवर में केकेआर को जीत के लिये नौ रन की दरकार थी, अमित मिश्रा के ओवर की पहली गेंद में कोई रन नहीं बना, दूसरी गेंद पर क्रिस वोक्स (03) आउट हुए, तीसरी में एक रन बना, चौथी गेंद में पांडे ने छक्का लगाया, पांचवीं गेंद में दो रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। कोलकाता की टीम ने पहले तीन ओवरों में तीन विकेट क्रमश: कोलिन डि ग्रैंडहोम, रोबिन उथप्पा और कप्तान गौतम गंभीर (14) के रूप में गंवाकर खराब शुरूआत की। दिल्ली के कप्तान जहीर खान (28 रन देकर दो विकेट) ने पहले और दूसरे ओवर में ग्रैंडहोम और गंभीर के विकेट झटके।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
