Home Sports रोहित ने कहा, पॉन्टिंग ने हमेशा मेरी मदद की

रोहित ने कहा, पॉन्टिंग ने हमेशा मेरी मदद की

रोहित शर्मा और रिकी पॉन्टिंग

सीमित ओवरों में भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग के असर के विषय  में बात की। पॉन्टिंग कुछ समय के लिए मुंबई इंडियंस के साथ रहे थे और रोहित इसी को लेकर बात कर रहे थे। रोहित ने रविचंद्रन अश्विन के साथ इंस्टाग्राम लाइव के दौरान, 2013 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ बनाई, उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय वनडे दोहरे शतक के बारे में भी बात की।

रोहित शर्मा के करियर पर पॉन्टिंग के असर की कहानी तब शुरू हुई, जब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी पॉन्टिंग को मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले सीजन के बाद दोबारा खरीदा था।

रोहित ने कहा, पॉन्टिंग ने हमेशा मेरा साथ दिया

रोहित, पॉन्टिंग की मैन-मैनेजमेंट के कौशल से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने बताया कि, पॉन्टिंग अपने साथी खिलाड़ियों से बेहतर  प्रदर्शन करवाने में माहिर थे। रोहित ने आगे बताया कि, पॉन्टिंग की कप्तानी में पूरी टीम को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया। इसमें रोहित और पॉन्टिंग के साथ 2 युवा घरेलू क्रिेकेटर थे।

मुंबई इंडियंस की टीम में उस समय चर्चा थी, कि पॉन्टिंग के बाद कौन टीम की कप्तानी संभालेगा। उस दौरान दिनेश कार्तिक का नाम भी सामने आ रहा था, लेकिन पॉन्टिंग ने आखिर रोहित को बता दिया था कि अगले कप्तान वही होंगे।

आखिर ऐसा ही हुआ, रिकी पॉन्टिंग के बाद रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिली और इसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम और रोहित ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। बता दे कि, रोहित ने आईपीएल में 5 खिताब जीते हैं। एक बार डेक्कन चार्जर्स के साथ 2009 में और उसके बाद 4 बार मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version