Home Sports अब पुरा देश देखेगा सानू बाबू का शतरंजी चाल

अब पुरा देश देखेगा सानू बाबू का शतरंजी चाल

​नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा मीनापुर का सानू

 

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। गोरिगामा गांव के समाजिक कार्यकर्ता ननील सिंह के पुत्र सानू बाबू का चयन राष्ट्रीय अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे सानू ने अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाया है। केंद्रीय विधालय पटना के संभाग के राज्यस्तरीय मुकाबले मे सानू ने अपने शतरंजी चाल से सबको चौका दिया था। उसने लगातार छब मुकाबलो मे जीत दर्ज की है। आखिरी राउंड मे उसने मशरख के विवेक को हरा कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे जगह बना लिया। वह अब छह से नौ अक्तूबर तक असम मे होने वाले राष्ट्रीय अंडर-17 चेस प्रतियोगिता मे बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा। इसमे देश के विभिन्न राज्यो के छात्र छात्राये भाग लेंगे। बच्चे के पिता ननील सिंह ने बताया कि उसे फख्र है की उसका पुत्र देश स्तर के मुकाबले मे भाग ले रहा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version