Home Sports खेल के माध्यम से मिटती है नफरत की दीवारें: पूर्व मंत्री

खेल के माध्यम से मिटती है नफरत की दीवारें: पूर्व मंत्री

​संतोष कुमार गुप्ता

मुजफ्फरपुर। खेल के माध्यम से नफ़रत की दीवारे मिट जाती है तथा दोस्ती में परिणत हो जाता है। उक्त बातें पूर्व मंत्री दिनेश कुशवाहा ने बुधवार को सत्यनारायण दुर्गा देवी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मीनापुर हाई स्कूल के नजदीक स्टेडियम में आयोजित प्रखंडस्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के मौके पर कही। उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनिया का दूसरा आबादी वाला देश है। क्रिकेट में भारत की स्थिति पूरी दुनिया बेहतर है लेकिन अन्य खेलों में पीछे है। इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभा को निखरने का अच्छा मौका मिलता है। स्टेडियम बना लेकिन रख रखाव के चलते इसकी दशा ख़राब है। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक जनकधारी प्र. कुशवाहा ने किया। अध्यक्षीय भाषण में श्री कुशवाहा ने कहा कि खेल के आयोजन से आपसी सौहार्द व शारीरिक विकास को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता में 100-200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद व वौलीवॉल खेल का आयोजन हुआ । 100 मीटर बालक दौड़ में नवीन कुमार को प्रथम, विकास कुमार को द्वितीय व मिथलेश कुमार तृतीय बालिका में दीपाशा, प्रीती व ऋतू 200 मीटर दौड़ में नीरज, संजय व मनीष बालिका में दीपाशा, प्रीती व ऋतू लंबी कूद में नवीन, मनीष बालिका में दीपाशा, प्रीती व ऋतू ऊँची कूद में प्रकाश, मुन्ना व विक्की कबड्डी में हाई स्कूल तुर्की को विजेता व हाई स्कूल मुकसुदपुर को उपविजेता, वौलीवॉल प्रतियोगिता में हाई स्कूल तुर्की को विजेता व टेंगरारी को उपविजेता घोषित किया गया । सफल प्रतिभागियों को कप व शील्ड से सम्मानित तथा आये अतिथियों को संस्था के सचिव डॉ. श्याम शंकर प्रसाद ने शॉल से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉ. श्यामबाबू प्रसाद ने किया। मौके पर पूर्व मुखिया जगदीश गुप्ता केआरपी प्रो. लक्ष्मीकांत, प्रो. सत्येंद्र कुमार, विनोद कुमार कुशवाहा, लालबाबू प्रसाद सहित सभी उच्च विद्यालय के शिक्षक व छात्र मौजूद थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version