Home Sports इशांत शर्मा ने कहा, अंडर-17 के दौरान भी बिना डर के खेलते...

इशांत शर्मा ने कहा, अंडर-17 के दौरान भी बिना डर के खेलते थे विराट कोहली

विराट कोहली और इशांत शर्मा

आधुनिक क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंडर 19 में सफलता के बाद से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने के बाद से उनके लिए सफलता के दरवाजे खुलते ही चले गए। कोहली आज ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनकी क्रिकेट के तीनों फोर्मेट में औसत 50 के करीब है। विराट कोहली के अच्छे दोस्त इशांत शर्मा ने कोहली को अंडर-17 से उभरते हुए देखा है। हाल ही में इशांत ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ एक इंटरव्यू में विराट के बारे कुछ बातें शेयर की।

इशांत शर्मा ने विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि, उन्हें भारतीय कप्तान की सफलता को देखकर आश्चर्य नहीं होता। इशांत ने कहा, ” उनसे मेरी पहली मुलाकात अंडर 17 के लिए ट्रायल के दौरान हुई थी। उस समय भी विराट सभी तरह के गेंदबाजों का सामना आसानी से कर रहे थे। पेसर या स्पिनर, उन्हें किसी का सामना करने में परेशानी नहीं हो रही थी।”

उन्होंने आगे बताया कि, ”कुछ लड़के बहुत तेज गति से गेंदबाजी कर रहे थे। लेकिन, विराट के मन में कोई डर नहीं था।” इशांत ने बताया कि, अंडर-17 के दिनों से ही वह कोहली को जानते हैं। उन्होंने कहा कि, कोहली की पुरानी आदतें कप्तान बनने के बाद भी नहीं छूटी हैं। इशांत और विराट के बीच अब भी हंसी-मजाक चलता रहता है।

टीम में न होने के बाद भी इशांत शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे जुड़े रहते हैं। यदि IPL 2020 होता, तो दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खेलते। लेकिन, कोरोना महामारी के चलते सभी खेल गतिविधियां स्थगित हैं। कोरोना वायरस की वजह से IPL 2020 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो चुका है। इसी साल अक्टूबर में होने वाले ICC T-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version