सलमान खान और वाजिद खान
मशहूर संगीतकार वाजिद खान का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वाजिद जाते-जाते भी भाईजान सलमान खान के लिए अपनी दोस्ती निभा गए। बता दे कि, वाजिद के करियर का पहला गाना भी सलमान के लिए था और आखिरी गाना भी। हाल में रिलीज़ हुए सलमान खान के दो गाने ‘भाई भाई’ और ‘प्यार करो ना’ में साजिद-वाजिद ने ही म्यूज़िक दिया है। दोनों गानों को YouTube पर रिलीज़ किया गया है।
एक बार स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान वाजिद खान ने सलमान खान के विषय में बात की थी, उसमें उन्होंने सलमान को अपने बड़े भाई जैसा कहा था। साथ ही, वाजिद ने सलमान के साथ अपने बॉन्ड पर बातचीत में कहा था कि, मैंने सलमान को हमेशा अपने बड़े भाई जैसा समझा है, क्योंकि उनमें सही टैलेंट को पहचानने की कला है। मैंने उनसे एक बात सीखी है कि, किसी को भी कम मत समझो। सलमान जब भी नए टैलेंट से मिलते थे, तो उन्हें वे चांस देते थे। साथ ही, करियर में आगे बढ़ने में भी उनकी मदद करते थे। हमने अपने करियर का सफर सलमान खान संग शुरू की इसके लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं।
साजिद-वाजिद की जोड़ी ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपना संगीत दिया है। सलमान खान की अधिकतर फिल्मों में साजिद-वाजिद का ही संगीत रहा है।
आज के समय में weight gain एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती lifestyle और… Read More
प्रयागराज इन दिनों बॉलीवुड की हलचल का गवाह बना हुआ है। अभिनेता Ayushman Khurrana, Sara… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश भाई खेमजी का अयोध्या कनेक्शन… Read More
भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। भारतीय वायुसेना… Read More
विश्वामित्र सेना के संरक्षण में संचालित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम आज सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई एक खास चाय मीटिंग में विपक्ष… Read More