Home Society ​सरकारी बस में हार्ड अटैक से वुजुर्ग यात्री की मौत

​सरकारी बस में हार्ड अटैक से वुजुर्ग यात्री की मौत

विकाश कुमार गुप्ता

मुजफ्फरपुर। बरुराज थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक पर  पंजाब नैशनल बैंक के समीप एसएच पर मुजफ्फरपुर से आ रही  बिहार राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड के बस में अचानक हार्ड अटैक करने से एक वजुर्ग यात्री की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी । घटना के बाद कुछ लोगों ने बस को वही रोक कर सड़क जाम करने का प्रयाश किया। परंतु बिफल रहा । सुचना पर  दलबल के साथ  पहुँचे बरुराज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने  बस चालक मनोज कुमार सिंह से बातचित किया । चालक मनोज कुमार सिंह ने बताया की मृतक वुजुर्ग मुजफ्फरपुर से बस पर चढ़ा था। जिसको  साहेबगंज तक  जाना था । मृतक के पॉकेट में एक निजी क्लीनिक का पुर्जा पुलिस ने बरामद की। पुर्जा के अनुसार मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र के डेरवा मठिया गांव निवासी  जय श्री महतो के रूप में हुई।  इस बाबत  थानाध्यक्ष प्रमोद यादव  ने बताया की घटना की सुचना मृतक के परिजनों को देकर  शव परिजनों  के हवाले कर दी गयी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version