Home Society वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंजेगा मीनापुर का कोना कोना

वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंजेगा मीनापुर का कोना कोना

मीनापुर। मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड के मुस्तफागंज बाजार पर श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ के लिए जोर शोर से तैयारी शुरू हो गयी है। 30 मई को कलश सह शोभा यात्रा निकलेगी। इसमे हजारो कन्याऐ शामिल होगी। यज्ञ समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता,सचिव कौशल प्रसाद,पवन कुमार निराला,कोषाध्यक्ष संजीव कुमार,मिंटू कुशवाहा,संतोष कुशवाहा,राजेंद्र प्रसाद,उपेंद्र प्रसाद,रामानंद महतो आदि ने बताया कि 51 प्रतिमाओ के निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंडप निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। रामजानकी मठ के साधु नारायण दास के देखरेख मे यज्ञ का संचालन होगा। आचार्य तेजनारायण पांडेय के अलावा वाराणसी के मनिषी भी पहुंचेगे। साथ ही प्रवचन के साथ रासलीला भी आकर्षक का केंद्र होगा। आसमानी झूला व मौत का कुंआ भी कौतूहल बनेगा। आठ जून तक चलने वाले इस यज्ञ मे भारी भीड़ उमड़ेगी। बुधवार को एसडीओ पूर्वी को पत्र लिखकर मेले मे व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गयी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version