Home Society थम नही रहा सोनू के ट्वीट पर हंगामा

थम नही रहा सोनू के ट्वीट पर हंगामा

मो. सदरुल खान
सोनू …, अज़ान से आपकी नींद में खलल पडता है, चलिये मान लिया। लेकिन जिन लोगों को आपके गाने सुनकर कान में दर्द होता है, अगर वह आप पर पाबंदी की बात करने लगें तो सोचिए क्या होगा?
मेरे पड़ोस में एक मंदिर है। सुबह सुबह भजन सुन कर मेरी नींद खुलती है। कई बार रात भर का जागा रहता हूँ। बावजूद इसके सुवह में तेज बजने वाले भजन, कीर्तन, आरती या अज़ान की आवाज़ से नींद खुलती है। पर, मुझे तो कभी चिढ नहीं होती। आज तक कभी बुरा भी नही लगा। आप कलाकार हो, लोगों के जज़्बों का इतना सम्मान करना तो सीख ही लीजिये! नही तो कम से कम इंसान बनना तो सीख लीजिए।
दरअसल, पिछले दिनो सीने गायक सोनू निगम ने एक ट्वीट करके लिखा था कि सुवह अजान की आबाज सुन कर मेरी नींद खुलती है। इससे मेरी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचता है। सोनू निगम के इसी ट्वीट के बाद से पुरे देश में इस बात को लेकर बहस छिड़ी है। हालांकि, सोनू निगम अपने इस ट्वीट के लिए खेद प्रकट कर दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version