Home Society तीसरी सोमवारी पर बीस हजार शिवभक्तो ने किया जलाभिषेक

तीसरी सोमवारी पर बीस हजार शिवभक्तो ने किया जलाभिषेक

​संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। तीसरी सोमवारी पर मीनापुर के दर्जनो शिवालयो मे बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओ ने जलाभिषेक किया। नवयुवक कांवरिया संघ समिति के तत्वाधान मे प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा जलेश्वरनाथ धाम पर एक हजार श्रद्धालुओ ने जलाभिषेक किया। मुखिया इंदल सहनी व पंसस सुबोध कुमार के नेतृत्व मे एक हजार कांवरियो का जत्था आकर्षक झाकियो के साथ त्रिमुहानी संगम डुमरिया तक कांवर यात्रा निकाली। समिति के  ने भीड़ नियंत्रण मे अच्छा सहयोग किया। वही टेंगरारी मे भी जलाभिषेक को कांवरियो की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा मुस्तफागंज भैरव नाथ मंदिर,महदेईया,मधुबनी,राघोपुर,चकजमाल,बहवल बाजार,मेथनापुर,राघोपुर,मीनापुर पांडेय टोला,खरार आदि इलाको के शिवालयो मे श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version