Home Society निकला था खेलने, बारिश के पानी ने ले ली जान

निकला था खेलने, बारिश के पानी ने ले ली जान

​संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव मे बारिश के पानी मे डूबने से छह साल के बच्चे की मौत हो गयी। बच्चे की मौत की खबर सुनकर गांव मे कोहराम मच गया। गांव के देवेंद्र प्रसाद के छह साल के पुत्र नीतीश कुमार दोपहर दो बजे मे घर से खेलने के लिए निकला। किंतु शाम तक घर नही लौटा तो परीजनो को चिंता होने लगी। परीजन आसपास मे ढूढने का प्रयास किया। किंतु वह नही मिला। शाम छह बजे मे घर के पीछे बंसवारी के समीप गढ्ढे मे देखा तो सभी लोग सन्न रह गये। गढ्ढे मे बरसात का पानी भरा था। वह बच्चा उसी मे डूबा था। लोगो के प्रयास से बच्चे को बाहर निकाला गया। मां अनिता देवी बिलख बिलख कर रो रही थी। बड़ी बहन खुश्बू रो रो कर कह रही थी कि अब केकरा राखी बांधवई रे दईब।भाई गुड्डु का भी आंसू नही थम रहा था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version