पाटलिपुत्र जक्शन
बिहार की राजधानी पटना से सटे पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन की दक्षिण पटरी पर अचानक एक के बाद एक तीन धमाके होने से सनसनी फैल गई। घटना शनिवार रात की है। इसके बाद चालक ने मालगाड़ी को होम सिग्नल पर रोक दिया और तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल को दे दी।
अधिकारी ने की जांच
सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के साथ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी। इस बीच एहतियातन ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। रेल पुलिस की मदद में स्थानीय थाने को भी बुला लिया गया। छानबीन में पाया गया कि रेलवे द्वारा सिग्नल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पटाखे से यह धमाका हुआ है। रेल अभियंताओं ने इसकी पुष्टि कर दी है। इसके बाद रेलवे अफसरों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस ने भी राहत की सांस ली। अभियंताओं की ओर से ट्रैक के दुरुस्त होने का प्रमाण देने के बाद मालगाड़ी को आगे रवाना कर दिया गया। फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है कि पटरी पर पटाखा सिग्नल किसने रखा था।
This post was published on सितम्बर 23, 2018 12:42
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More