Home National जुलाई से बदल जायेंगे कुछ नियम, आप अभी जान लें

जुलाई से बदल जायेंगे कुछ नियम, आप अभी जान लें

नई दिल्ली। भारत सरकार ने जुलाई 2018 से कई नियमो में बदलाव करने का निर्णय ले लिया हैं। इनमें से अधिकांश नियम आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ें हैं। इससे प्रभावित हो, उससे पहले जान लें कि कौन कौन से नियमो में बदलाव होने वाला है।

नया नियमावली इस प्रकार है
रिपोर्ट्स के अनुसार जुलाई 2018 से अब वेटिंग टिकट नहीं दिया जाएगा। अब लोगों को कन्फर्म टिकट या आरएसी ही दिया जाएगा। यानी लोगों को वेटिंग लिस्ट देखने के झंझट से मुक्ति मिलेगी।
दूसरा नियम भी रेलवे से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि अब तत्काल टिकट को कैंसल कराने पर भी 50 फीसदी रिफंड मिलेगा। इससे पहले तत्काल टिकट को कैंसल कराने की सुविधा नहीं थी।
अब मोबाइल सिम खरीदने के लिए आधार नंबर देना जरूरी नहीं होगा। यूआईडीएआई ने एक वर्चअल आईडी का प्लान तैयार किया है तो आधार नंबर की जगह इस्तेमाल होगा। यह नियम एक जुलाई 2018 से लागू होना है।
यदि आप एक जुलाई के बाद मोबाइल नंबर खरीदते हैं तो यह 10 अंकों की बजाए 13 अंकों का होगा। सरकार ने इस संबंध में सभी राज्यों सरकारों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
जुलाई 2018 से चालू खाता में जमा रकम पर अब 3.5 फीसदी सलाना की दर से मिलेगी। पहले यह 4 फीसदी की दर से मिला करती थी।
एक जुलाई या इसके बाद कोई भी व्यक्ति यदि भारी वाहन या यात्री वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस पाना चाहता है तो उसे फॉर्म 5ए में ड्राइविंग सर्टिफिकेट लगाना होगा। यह ड्राइविंग सर्टिफिकेट किसी ड्राइविंग संस्थान से एक दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ही मिलेगा।
खबर है कि जिन लोगों ने अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं किया या उनके पास किसी वजह से एक से अधिक पैन कार्ड हैं वे रद्द हो जाएंगे। इसलिए एक जुलाई से पहले ही आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा लें।
हरियाणा सरकार एक जुलाई 2018 से गरीब या बीपीएल परिवारों को पीले राशन कार्ड बनाने का फैसला किया है। राज्य में मौजूद ऐसे परिवारों को एक लाख बीपीएल कार्ड बांटे जाएंगे।
मध्यप्रदेश सरकार के नए नियमों के अनुसार प्राइवेट स्कूलों में 10 वीं और 12वीं कक्षा में केवल 10 फीसदी ही नए विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। यह नियम 2018-19 के लिए हैं। यानी प्राइवेट स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा में 10 फीसदी से ज्यादा नए छात्रों को एडमिशन नहीं मिलेगा।
एक जुलाई 2018 से मारुति की सभी कारें महंगी हो जाएंगी। ऐसे में अभी आपके पास कुछ वक्त बचा है। कार खरीदना हो तो जुलाई से पहले ही खरीद लें।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version