Home Society भोजन कर रही छात्रा को सांप ने डंसा

भोजन कर रही छात्रा को सांप ने डंसा

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख गांव में अपनी घर में खाना खा रही नौ वर्षीया छात्रा को सर्प ने डंस लिया और महज घंटे भी नहीं लगा और उसकी मौत हो गई। सोमवार दोपहर अमरख गांव के विरेन्द्र महतो की नौ वर्षीया पुत्री राखी कुमारी अपनी मां से खाना मांग कर ज्यों ही खाना शुरू की तबतक घर से एक बिषैला पुराना गेहुमन सांप पीछे से आकर डंस लिया।
राखी को रोती देख मां दौर कर आई तो एक विषैला सांप आंगन कि ओर जा रहा था। बेटी दर्द से छटपटा रही थी, मां चिल्लाने लगी। तबतक समीप के लोग पहुंच गए और सर्प को एक टोकरी से ढ़क कर, लड़की को इलाज के लिए शहर के प्रभात तारा ले गए। पर वहां राखी को मृत घोषित कर दिया गया। इधर शव लेकर घर वापस होने के बाद ग्रामीण गुस्सा में सांप को भी मार डाला। बाद में शर्प के साथ ही राखी को भी दफना दिया गया। इधर मां रोती हुई एक ओर मृत परे सर्प को देख रही थी तो दुसरी ओर बेटी राखी की शव को देख रही थी। घटना से पूरा गांव गमगीन है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version