Home Society राहत के लिए पथरायी आंखे, नही जला चूल्हा

राहत के लिए पथरायी आंखे, नही जला चूल्हा

​भूख से बिलबिला रहे अग्निपिड़ितो ने किया प्रदर्शन

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। भीषण आगलगी के बाद राघोपुर पंचायत के मेथनापुर गांव मे तीसरे दिन भी चूल्हा नही जला। चार साल का सुंदरम कुमार,एक साल का नंदनी कुमारी,आठ साल का गुलसन कुमार भूख से छटपटा रही थी। लेकिन घर मे कुछ रहे तब ना दिया जाये खाने के लिये। अग्निपिड़ित अनिता देवी कह रही थी कि तीन दिन हो गेल,कौनो सहायता न मिललक। हम सब भूखले प्यासे हति। बउआ के रोयेला पर बिस्कीट ला के देली ह खायेला। अनिता को दो लड़का व दो लड़की है। उसके देवर को भी इतने ही संतान है। किंतु सब कुछ जल जाने के बाद सब खाने के लाले है। 48 घंटे बाद भी अंचल कार्यालय से अग्निपिड़ितो को किसी भी तरह का सहायता नही मिला है। आक्रोशित पीड़ितो ने बच्चो के साथ प्रदर्शन किया। बताते चले कि सोमवार की अहले सुबह आग लगने से 11 लोगो की सम्पति जलकर स्वाहा हो गया। जिसमे से मुस्मात सिकिला देवी,मुकेश साह,पप्पू साह,रामबाबू साह,सज्जन साह,मुस्मात सुदामा देवी,दीपक साह,संजय साह,मुस्मात सावित्री देवी,राकेश साह व विकास साह का कुछ भी नही बच सका। हालांकि राजस्व कर्मचारी ने सात घर ही जलने की पुष्टी की है। पांच लाख नगद सहित बीस लाख की सम्पति जलकर स्वाहा हो गया। सीओ राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट व प्राथमिकी मंगलवार को मिल गया। बुधवार तक पीड़ितो को सरकारी सहायता राशि मिल जाने की उम्मीद है। दुसरी ओर विधायक मुन्ना यादव ने मंगलवार की देर शाम घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ितो की स्थिति हालचाल लिया। उन्होने सीओ को अविलम्ब सरकारी सहायता देने का निर्देश दिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version