Home Bihar Gopalganj प्रेग्नेंट हुई बीवी तो शौहर ने दिया तलाक

प्रेग्नेंट हुई बीवी तो शौहर ने दिया तलाक

प्रेम और निकाह के दोराहे पर खड़ी है पीड़ित

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में प्रेम प्रसंग में धोखा खाने के बाद गर्भवती अस्पताल में भर्ती है और न्याय के लिए गुहार लगा रही है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की है। यह मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक पहले महिला को प्रेम के जाल में फंसाया और फिर कोर्ट में निकाह भी हुआ। निकाह के बाद पत्नी गर्भवती हो गई तो पति ने उसे साथ रखने से इनकार करते हुए तलाक दे दिया।
महिला थाने की पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फुलवरिया थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की महिला की शादी इसी गांव के तौफिक आलम के साथ हुई थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version