Society

फर्जी खबरे चलाने वाले हो जाये सावधान

भारत में सोशल मीडिया के सहारे फर्जी खबरें चलाने वालों की अब खैर नहीं है। फर्जी खबरों को लेकर आलोचना झेल रही सोशल मीडिया कंपनी व्हाट्सएप ने इसकी रोकथाम के लिए तैयारी शुरू कर दी है। व्हाट्सएप ने भारत सरकार से कहा कि वह इस समस्या से निपटने के लिये भारत में एक स्थानीय टीम खड़ी कर रही है। हालांकि, सोशल नेटवर्किंग कंपनी ने फर्जी संदेश की शुरुआत करने वालों की पहचान बताने की सरकार की मांग पर सहमति नहीं जताई है और उसका कहना है कि ऐसा करने से निजी संदेशों के एक मंच के रूप में व्हाट्सएप का निजी स्वरूप प्रभावित हो सकता है।

अधिकारी ने की पुष्टि

भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि व्हाट्सएप ने सरकार के पिछले नोटिस का जवाब भेजा है। इसमें कंपनी ने अपने नेटवर्क पर फर्जी खबरों के प्रसार पर अंकुश लगाने के उपायों की जानकारी दी है। साथ ही लोगों को शिक्षित करने और जागरूक करने के लिये किये गये अपने प्रयासों का भी उल्लेख किया है। अधिकारी ने यह भी कहा कि कंपनी का यह उपाय सरकार की अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। सरकार चाहती है कि ऐसे संदेशों के मूल स्त्रोत का पता लगाया जाये और उसकी पहचान बताई जाये।

सरकार, समाज और कंपनी का साथ

बतातें चलें कि हाल ही में भीड़ द्वारा लोगों को पीट-पीटकर मारे जाने की कुछ घटनाओं में व्हाट्सएप संदेशों की भूमिका के बारे में कंपनी का मानना है कि भीड़ के हमलों की समस्या से निपटने के लिए सरकार, समाज और तकनीकी कंपनियों को साथ मिलकर काम करना होगा। कंपनी का कहना है कि हम पहले ही अपनी सेवाओं में काफी बदलाव कर चुके हैं। ताकि, भ्रामक सूचनाओं के प्रसार की गति को धीमा किया जा सके। स्मरण रहें कि व्हाट्सएप के मुख्य परिचालन अधिकारी मैट इडेमा हाल ही में भारत आये थे और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों से मिले भी थे।

 

खबरो की खबर पढ़ने के लिए KKN Live के पेज को फॉलो कर लें और शेयर व लाइक जरुर करें। मुझे आपके सुझाव का इंतजार रहेगा।

This post was published on अगस्त 18, 2018 14:27

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Videos

तीन तलाक पर हैदराबाद के मुस्लिम महिलाओं का असंतोष क्या वोट के बिखराव का कारण बनेगा…

हैदराबाद को हॉट सीट बनाने में बीजेपी के महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नहीं किया जा… Read More

अप्रैल 17, 2024
  • Videos

Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन?

Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन? https://youtu.be/k8dMmRv8BB8   Read More

अप्रैल 16, 2024
  • Videos

किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध

किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध... https://youtu.be/8-OUemIFGG8 Read More

अप्रैल 13, 2024
  • Videos

Rohini Acharya : मुझे लग रहा है की मैं अपने मायके आ गई हूँ।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों सुर्खियों में है। रोहिणी… Read More

अप्रैल 11, 2024
  • Politics

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फिसली जुबान या कमजोर हो गई यादाश्त, चार सौ नहीं बल्कि चार हजार पार कराने का क्यों किया दावा

चार लाख कहना चाह रहे थे मुख्यमंत्री KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… Read More

अप्रैल 10, 2024
  • Videos

Vaishali में होगा घमासान…परिणाम चौकाने वाला हो सकता है

Bihar के Vaishali को गणतंत्र की जननी कहा जाता है। बौद्ध और जैन धर्म के… Read More

अप्रैल 10, 2024