Home Bihar Muzaffarpur मुजफ्फरपुर बनेगा स्मार्ट सिटी

मुजफ्फरपुर बनेगा स्मार्ट सिटी

स्मार्ट सिटी मिलने की खबर से जश्न में डूबा शहर

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर अब स्मार्ट सिटी बनेगा। मुजफ्फरपुर के साथ ही पटना का भी स्मार्ट सिटी के लिए चयन हो गया है। स्मार्ट सिटी के तीसरे दौर का परिणाम के आने साथ पूरा मुजफ्फरपुर शहर जश्न में डूब गया। स्मार्ट सिटी की प्रतिस्पर्धा में पूरे देश में मुजफ्फरपुर को सातवां स्थान मिला है। स्मार्ट सिटी के तीसरे दौर का परिणाम घोषित होते ही मेयर सुरेश कुमार और डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला ने एक- दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाई खिलायी। नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी भी इसमें शामिल हुए। नगर विधायक सुरेश शर्मा के कार्यालय में जश्न मना। वही, पूर्व विधायक बिजेन्द्र चौधरी सहित शहर के सभी खास व आम लोगो ने स्मार्ट सिटी की सूची में मुजफ्फरपुर के शामिल होने पर प्रसन्नता जाहिर की है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version