मुजफ्फरपुर। बूढ़ी गंडक में उफान से मुजफ्फरपुर के बालूघाट सहित एक दर्जन मोहल्लों के लोग तेजी से पलायन करने लगे हैं। सिकंदरपुर, अखाड़ाघाट, झीलनगर, कर्पूरीनगर, बालूघाट, आश्रमघाट, लकड़ीढ़ाई व चंदवारा मोहल्ले की कई गलियों में शनिवार को ही पानी घुस गया था। नतीजा, बाढ़ में घिरे लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में पलायन करने लगे। नदी के अलावा बांध से सटे इलाकों के लोग अपने-अपने घरों को खाली करने में जुटे है। बड़ी संख्या में लोग अनाज, कपड़े व जेवार आदि कीमती सामान लेकर रवाना होने लगे। बाढ़ से इलाके में भारी क्षति हुई है। स्थानीय लोगो ने बताया कि अंदाज भी नहीं था कि बाढ़ इस तरह तबाही फैलाएगी। देखते ही देखते लोगों का घर व धंधा सबकुछ चौपट हो गया। यदि पानी बढ़ने की रफ्तार में कमी नहीं आयी तो कुछ दिनों में शहर का डूबना तय माना जा रहा है।
बिहार में कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री… Read More
मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है,… Read More
आजकल सोशल मीडिया पर Manifestation शब्द काफी ट्रेंड कर रहा है। इसका मतलब है Law… Read More
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय गृह मंत्री… Read More
भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के… Read More
तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष विजय ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनावों… Read More