जो लोग ग्रामीण जीवन व्यतीत करते है, उन्हें यह जानने में परेशानी रही है कि उनका गैस सब्सिडी का पैसा खाता में आ रहा है कि नही? शहर के वनिस्पत गांव के लोग नेट बैंकिंग का प्रयोग बहुत ही कम करते है। इसी प्रकार जनधन खाता की अधिकता की वजह से भी यह कार्य पासबुक न होने के संदर्भ में जटिल हो गया है। सरल शब्दों में कहे तो साधारण खाता होने से कोई भी व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति का पासबुक चेक करवा सकता था।
पर, जनधन खातों में यह प्रक्रिया नही है। यहां अंगूठा जरूरी है। एक कारण यह भी बैंकों में भिड़ बढ़ने का है। कोई आदमी घंटो कतार में सिर्फ़ इसलिए खड़ा होता है कि सब्सिडी मिल रही है या बंद हो गई? मिल रही है तो कितनी मिल रही है? यह समस्या अब कोई समस्या नही रहेगा। इसके लिए आपके मोबाईल में नेट होना चाहिए और आप घर बैठे-बैठे ही मोबाईल के माध्यम से गैस सब्सिडी के संदर्भ में जानकारी प्राप्त कर सकते है। जरूरी है आपको स्टेप दर स्टेप आगे बढ़ने की सबसे पहले आप www.mylpg.in वेबसाइट को ओपन करें। इसके बाद 3 गैस सिलेंडर का चित्र दिखाई देगा जैसे – HP, Indane और LPG
आप जिस कंपनी का सिलेंडर लेते हैं उसके चित्र पर क्लिक करें। यहां आपको अनेक आप्शन दिखेंगे। आपको Audit Distributor पर क्लिक कर देना है। उसके बाद अपनी State, District और Distributor Agency Name को चयन कर लें। अब सुरक्षा कोड डालकर आगे बढे। अब पेज में नीचे की तरफ Cash Consumption Transfer Details दिखाई दे रहा होगा उसपर पर क्लिक करें। यहां पर Sequirity Code डालकर आगे बढे। आपके सिलेंडर की सब्सिडी से जुड़ी डिटेल आ जाएगी।
This post was last modified on फ़रवरी 23, 2018 7:10 अपराह्न IST 19:10
आज के समय में weight gain एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती lifestyle और… Read More
प्रयागराज इन दिनों बॉलीवुड की हलचल का गवाह बना हुआ है। अभिनेता Ayushman Khurrana, Sara… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश भाई खेमजी का अयोध्या कनेक्शन… Read More
भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। भारतीय वायुसेना… Read More
विश्वामित्र सेना के संरक्षण में संचालित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम आज सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई एक खास चाय मीटिंग में विपक्ष… Read More