संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने महंथ मनियारी हाट की विकास व सौन्दर्यिकरण के लिए गुरूवार को 8 लाख 61 हजार राशि की योजना का शिलान्यास किया । विधायक श्री गुप्ता ने कहा महंथ दर्शन दास के जमाने से यह हाट प्रखण्ड व जिला मे पहचान के रूप मे जानी जाती है। किन्तु सरकार की ओर से वसूली के अलावा यहाँ पर सुविधाओं का अभाव रही है ।
वर्षात के दिनों पुरा हाट किचड़ से बजबजाती दिखाई देती थी। जिससे न केवल व्यवसायी व किसानों को परेशानी थी बल्कि चौतरफा दस किमी से आए खरिदारी करने पुरूष, महिला व बच्चों के लिए कष्टकारी बनी हुई थी। यहां की जनता की मांग पर हाट मे पुरे परिसर मे ईंट शोलिंग एवं चबूतरा निर्माण के लिए बिहार सरकार मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत स्वीकृत मेरे प्रयास से मिली है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होंगी ।उसके बाद हाई मास्क लाइट व पे जल सुविधा के लिए चापा कल भी लगायी जाएगी ताकि यह हाट गुदरी की तरह रोज व देर साम तक खुली रहे ताकि लोगों को यहाँ सुविधा मिलती रहे। मौके पर मनियारी मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार दास , युवा मोर्चा के सुमन कुमार, किसान मोर्चा के दिलीप कुमार ठाकुर, मंजय ठाकुर, अमरेश कुमार, रंजीत सिंह बब्लू, पवन चौधरी, शम्भू प्रसाद गुप्ता, सुनील सहनी, रंजीत सहनी, सीतेश कुमार, उमाशंकर साह , गोविंद कुमार शर्मा, अनमोल मिश्रा, जितेन्द्र झा,रविन्द्र पासवान व अवध किशोर चौधरी मौजूद थे।
This post was published on जून 8, 2017 23:21
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More