Society

लखनऊ की तहजीब और चिकनकारी काफी पसंद थी वाजिद को

बॉलीवुड की दुनिया से एक और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है। साथ ही उनके निधन से बॉलीवुड के साथ लखनऊ के कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

साजिद-वाजिद की जोड़ी के रूप में मशहूर वाजिद खान के निधन पर हस्तियों से लेकर उनके समर्थक तक शोक व्यक्त कर रहे हैं। मूलतः सहारनपुर के रहने वाले वाजिद खान का लखनऊ में भी आना जाना लगा रहता था। फिल्मों के प्रमोशन के साथ रियलिटी शो सारेगामापा के प्रमोशन के लिए भी वाजिद कई बार लखनऊ आए।

कंपोजर तथा सिंगर अनुपमा राग ने मीडिया को बताया कि, मेरा करियर वाजिद खान के साथ ही शुरू हुआ। फिल्म “मिले ना मिले हम” में, मैंने और राहत फतेह अली खान ने उनका कंपोज किया हुआ गाना “नजर से नजर मिलाओ…” गाया था। उसके एक दो गाने और उनके साथ रिकॉर्ड किए। वो जब भी लखनऊ आते थे, मुझसे ज़रूर मिलते थे। उन्हे यहां की तहजीब और चिकनकारी बहुत पसंद थी। वो अक्सर अपने और अपने परिवार के लिए चिकन के सूट ले जाया करते थे। वो कहते थे, कि यहां संगीत की समझ रखने वाले काफी लोग है। यहां की तहजीब और बोली में जो मिठास है, वो कहीं और नहीं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Share
Tags: Lucknow Lucknow Chikankari Lucknow Tehzeeb Sajid Wajid Wajid Khan

Recent Posts

  • Health

क्या वाकई गर्म पानी पीने से कम होता है वजन? जानें Expert की राय

आज के समय में weight gain एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती lifestyle और… Read More

अगस्त 21, 2025 5:40 अपराह्न IST
  • Entertainment

प्रयागराज में शूट हो रही है आयुष्मान, सारा और रकुलप्रीत की फिल्म ‘पति-पत्नी और वो’ सीक्वल

प्रयागराज इन दिनों बॉलीवुड की हलचल का गवाह बना हुआ है। अभिनेता Ayushman Khurrana, Sara… Read More

अगस्त 21, 2025 5:34 अपराह्न IST
  • New Delhi

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमलावर राजेश का अयोध्या कनेक्शन आया सामने

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश भाई खेमजी का अयोध्या कनेक्शन… Read More

अगस्त 21, 2025 5:19 अपराह्न IST
  • World

आज भी सारे जहां से अच्छा दिखता है भारत: अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु शुक्ला की भावुक प्रतिक्रिया

भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। भारतीय वायुसेना… Read More

अगस्त 21, 2025 5:11 अपराह्न IST
  • Education & Jobs

श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम: आधुनिक शिक्षा संग सनातन संस्कृति का संगम

विश्वामित्र सेना के संरक्षण में संचालित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम आज सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का… Read More

अगस्त 21, 2025 4:47 अपराह्न IST
  • Society

पीएम मोदी ने कांग्रेस के युवा नेताओं की तारीफ की, विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई एक खास चाय मीटिंग में विपक्ष… Read More

अगस्त 21, 2025 4:33 अपराह्न IST