सेना
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना ने शुक्रवार को लश्कर के छह आतंकी को मार गिराये है। सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए. के. भट्ट ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर आजाद मलिक सहित छह आतंकवादियों की मौत को सर्जिकल ऑपरेशन बताया है।
सेना के अधिकारी ने बताया कि हमला बहुत तेज और सटीक था। उन्होंने कहा कि सेना को कोई हानि नहीं होने के कारण अभियान सफल रहा। कोर कमांडर ने कहा कि जो भी बंदूक उठाएगा, उसे खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, दक्षिण कश्मीर में उत्तर कश्मीर से ज्यादा आतंकवादी हैं। आतंकवादी कश्मीर के लोगों को आतंकित कर रहे हैं।
सेना ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी आतंकवादियों के शव बरामद कर लिये गये हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर आजाद अहमद मलिक, उनाइस शाफी, शाहिद बाशिर, बसित इश्तियाद, आकिब नजर और फिददौस नजर के रूप में हुई है।
This post was published on नवम्बर 23, 2018 20:11
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More