Home Himachal Pradesh भूस्खलन: छह लोगों की मौत

भूस्खलन: छह लोगों की मौत

हिमाचल में बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार की सुबह हुए भूस्‍खलन में छह लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, इस संख्या में बढ़ोतरी होने से भी इनकार नही किया जा सकता है। इस भूस्खलन में कई लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है।
भूस्‍खलन आधी रात के करीब हुआ और इस आपदा की वजह से मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को भी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि हादसे में बस और दूसरे वाहन भी फंसे हुए हैं। पांच घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो बारिश की वजह से बचाव कार्य में बाधा पहुंची है। उन्होंने जानकारी दी कि सेना और एनडीआरफ की टीमों को बुला लिया गया है जबकि पुलिस, होम गार्ड और दमकल को पहले ही बचाव कार्य में तैनात कर दिया गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version