उत्तर बिहार में पहली सोमवारी को शिवभक्तो का हुजूम शिवालयों में उमड़ पड़ा। कांवरिएं की शक्ल में शिवभक्तों की भीड़ उत्तर बिहार की कतिपय शिव मंदिरो में उमड़ पड़ी। मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ शिव मंदिर और पूर्वी चंपारण के अरेराज में सोमेश्वरनाथ शिव मंदिर में इस मौके पर विशेष पूजा अर्चना करने के लिए उमड़ पड़ा।
गरीबस्थान मंदिर में हुई अरघा पूजन
उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित गरीबस्थान मंदिर में अहले सुबह से ही दूर दराज के शिव भक्त पहुंचने लगे थे। यहां अरघा में जलाभिषेक किया जा रहा था। ओम नम शिवाय मंत्रोच्चारण करते हुए महिला-पुरुष अरघा में जल डालकर बाबा से मन्नत मांग रहे थे। गरीबनाथ मंदिर के पुजारी अभिषेक पाठक की मानें तो रात 12 बजे से ही लगातार अभिषेक जारी है। सेवादल के सदस्य श्रद्धालुओं को जलाभिषेक मदद कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित सर्वेश्वरनाथ मंदिर, चंदवारा स्थित महावीर पीठ मन्दिर, सहुपोखर प्राचीन महादेव मंदिर, पुरानी बाजार महादेव मंदिर और औराई के भैरव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी।
चंपारण के कई शिवालयो में भक्तो का हुजूम
पश्चिम चंपारण में पहले सोमवार को लेकर पंच शिव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं पखनाहा, बैरिया, तुमकडिया, पटजिरवा, संतघाट खिरियाघाट आदि शिवालयों में अहले सुबह से ही शिव भक्तो की भीड़ उमरने लगी थी। वहीं पिपरा सिंगही गंडक घाट हर-हर महादेव , बोल-बम आदि जयघोष से गूंजता रहा था।
समस्तीपुर में निकला शिवभक्तो का जथ्थ
समस्तीपुर के मोहनपुर प्रखंड में शिवभक्तों का जत्था सावन की पहली सोमवारी को 111 हाथ का कांवर लेकर विद्यापतिधाम मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने जलाभिषेक किया। इससे पहले शिवभक्तों का विशाल जत्था नवयुवक कांवरियां संघ राजपुर-जौनापुर के तत्वावधान में विद्यापतिनगर के लिए रवाना हुआ। इसमें बैड-बाजे के अलावा हाथी-घोड़े का जथ्था लोगो के आकर्षण का केन्द्र बना रहा। जुलूस में शामिल कांवरिए बैंड-बाजे की धुन पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे।
KKN Live के पेज को सबसे पहले फॉलो कर लें और हमारे न्यूज वेबसाइट पर सीधे आने के लिए KKN Live का एप डाउनलोड कर लें।
सोनी टीवी का चर्चित शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं – नया सीजन’ समय से पहले… Read More
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने छात्रों को राहत देते हुए ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और… Read More
KKN ब्यूरो। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA बनाम महागठबंधन की जंग, जन सुराज का… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने बिहार दौरे पर गयाजी और बेगूसराय पहुंचे। इस दौरान… Read More
ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने भारत में अपना पहला दफ्तर खोलने का ऐलान कर… Read More
समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई। सातनपुर गांव… Read More