Home Bihar Muzaffarpur गौरव का प्रतीक बना वीरता पुरस्कार

गौरव का प्रतीक बना वीरता पुरस्कार

झपहां ग्रुप केन्द्र बना भरोसे का प्रतीक

मुजफ्फरपुर। झपहां स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान इस क्षेत्र के अमन पसंद लोगो के लिए देवदूत से कम नही है। चालू दशक के आरंभिक वर्षो में यह इलाका नक्सलियों के खतरनाक हिंसक गतिविधियों से कराह रहा था। आम लोग दहशत में थे। ऐसे में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक कामांडेट कुमार ब्रजेश के नेतृत्व में जवानो ने नक्सलियों की रीढ़ तोड़ दी और लोगो ने सकून महसूस किया। बतातें चलें कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक कमांडेट कुमार ब्रजेश को इस कार्य के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी ने वीरता पुरस्कार दिया था। कुमार ब्रजेश आज भी इस क्षेत्र के अमन पसंद लोगो के लिए सबसे भरोसेमंद अधिकारी के रूप में यहां मौजूद हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version