Home Bihar Patna निषाद विकास संघ के कोर कमिटी में हुआ निर्णय

निषाद विकास संघ के कोर कमिटी में हुआ निर्णय

राजकुमार सहनी
बिहार। पटना के होटल मौर्या में निषाद विकास संघ के कोर कमिटी की बैठक हुई। बैठक में संघ के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

बैठक में संघ के संगठन विस्तार के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। संगठन की मजबूती सुनिश्चित करने के सभी बिन्दुओं पर भी विचार किया गया। बैठक में संघ द्वारा 2018 की प्रथम छमाही तक सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर लिया गया है। सन ऑफ़ मल्लाह मुकेश सहनी ने जानकारी दी कि वर्ष की पहली छमाही में राज्यभर में कई बड़े तथा महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन कर अपनी पूरी ताकत दिखाने के लिए संघ तैयार है।
बैठक में संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजभूषण चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, प्रदेश युवा अध्यक्ष गौतम बिंद, प्रदेश महिला अध्यक्ष निर्मला सहनी, संघ के निदेशक शिवबचन प्रसाद नोनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन निषाद, शेखपुरा के जिलाध्यक्ष पप्पू चौहान, मुजफ्फरपुर के जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र सहनी, प्रधान महासचिव छोटे सहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ सहनी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी के अतिरिक्त सहरसा के जिला अध्यक्ष दिनेश निषाद सहित संघ के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version