Society

ठंड ने दी दस्तक, सुबह शाम हो रहा है अहसास

Published by

मुजफ्फरपुर। महापर्व छठ के समापन के साथ ही ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। सुबह की कुहासे के बीच सुबह और शाम में ठंड का हल्का अहसास भी होने लगा है। मौसम विभाग ने तापमान में लगातार गिरावट के साथ मौसम बदलने की पुष्टि कर दी है। अगले सात दिनों में मौसम में तेजी से परिवर्तन के आसार हैं। इस बीच ठंडी पछुआ हवा चलने से भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। बहरहाल, अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रह रहा है और इसमें निरंतर गिराबट दर्ज की जा रही है।
राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नोडल अधिकारी ए. सत्तार के अनुसार पिछले तीन दिनों में औसत अधिकतम तापमान 33.6 एवं न्यूनतम 23.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम के साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इससे लोगों ने हल्की ठंड का अहसास भी किया है। मौसम वैज्ञानिक ए. सत्तार के अनुसार से दिन के तापमान में एक डिग्री और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्यियस की कमी आने की संभावना को देखते हुए निकट भविष्य में ही ठंड का और अधिक असर दिखने की पूरी संभावना प्रबल हो गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Share
Published by
Tags: Cold

Recent Posts

  • Bihar

उजियारपुर में बाइक सवार बदमाशों ने Vikram Giri की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई। सातनपुर गांव… Read More

अगस्त 22, 2025 1:29 अपराह्न IST
  • Bihar

PM Modi Bihar Visit: गयाजी से ₹13 हजार करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार पहुंचे और गयाजी से राज्य को ₹13,000 करोड़ की… Read More

अगस्त 22, 2025 1:20 अपराह्न IST
  • Gadget

OnePlus Pad 3 Launch: दमदार बैटरी और Snapdragon 8 Elite के साथ भारत में जल्द एंट्री

चाइनीज टेक कंपनी OnePlus भारत में अपना नया प्रीमियम टैबलेट OnePlus Pad 3 लॉन्च करने… Read More

अगस्त 22, 2025 12:56 अपराह्न IST
  • Entertainment

Raveena Tandon ने किया Ayodhya Visit, Ram Mandir और Hanumangarhi में Ram Lalla का Darshan

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन गुरुवार को Ayodhya पहुंचीं और यहां धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुईं।… Read More

अगस्त 22, 2025 12:41 अपराह्न IST
  • Society

सोने-चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त, जानिए आपके शहर का रेट

भारत में सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह… Read More

अगस्त 22, 2025 12:18 अपराह्न IST
  • Punjab

Punjabi Cinema के मशहूर Comedy Actor Jaswinder Bhalla का निधन

पंजाबी फिल्मों के दिग्गज कॉमेडियन और अभिनेता डॉ. जसविंदर भल्ला का शुक्रवार सुबह निधन हो… Read More

अगस्त 22, 2025 12:03 अपराह्न IST