अभिनेत्री शिखा
KKN न्यूज ब्यूरो। भारत के सेलिब्रेटी के लिए नजीर बन गई है अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा। फिल्म कांचली में लीड रॉल कर चुकी अभिनेत्री शिखा इन दिनो मुंबई के बालासाहेव ट्रॉमा हॉस्पिटल में वालंटियर नर्स के रूप में कोरोना पीड़ितों की सेवा में लगी है। शिखा एक्टिंग करने से पहले 2014 में नर्स का कोर्स कर चुकी है। शिखा ने देश में बढ़ते कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की सेवा करने का सोचा और बीएमसी से परमीशन लेकर वह अस्पताल में मरीजों की सेवा करने में जुट गई हैं। अभिनेत्री शिखा के इस साहसिक निर्णय की देश और दुनिया में जोरदार चर्चा शुरू हो गई है। केकेएन लाइव भी इस जांबाज अभिनेत्री को सैल्यूट करता है।
कोरोना वायरस यानी कोविड-19 ने भारत समेत पूरी दुनिया में तेजी से पैर पसार रहा है। खतरा लगातार बड़ी हो रही है। इसके चलते पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। लोगों से घर में रहने की अपील की जा रही है। वहीं मेडिकल स्टाफ, सुरक्षाकर्मी और सफाईकर्मी बाहर निकल कर अपना काम कर रहे हैं। देश की इस मुश्किल घड़ी में कई बड़ी-बड़ी हस्ती मदद को आगे आ रहे हैं। यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री के भी सितारें भी अपना पूरा योगदान दे रहे हैं और आर्थिक मदद कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा ने अपनी सुरक्षा की परवाह किये बगैर लोगो की सेवा करने के लिए खुद को खतरे में डाल कर नर्सिंग की सेवा करके मिशाल कायम कर दिया है।
This post was last modified on मार्च 30, 2020 10:03 अपराह्न IST 22:03
आज के समय में weight gain एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती lifestyle और… Read More
प्रयागराज इन दिनों बॉलीवुड की हलचल का गवाह बना हुआ है। अभिनेता Ayushman Khurrana, Sara… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश भाई खेमजी का अयोध्या कनेक्शन… Read More
भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। भारतीय वायुसेना… Read More
विश्वामित्र सेना के संरक्षण में संचालित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम आज सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई एक खास चाय मीटिंग में विपक्ष… Read More