गया। दहेज एक समाजिक कुरीति है और अब इसके बिरुद्ध युवाओं में रूझान बढ़ने लगा है। गया शहर के नूतन नगर में एक समाजिक संस्था ने दहेज की विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर 51 नवविवाहित जोड़ों ने बिना दहेज के परिणय सूत्र में बंध कर दहेज को विदाई दी है।
कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार ने कहा कि संस्था की 7वीं वर्षगांठ के मौके पर 51 नवविवाहित जोड़ों के बीच शादी के बाद विदाई सामग्री बांटी गई। दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई से लोगों को जागरूक करने के मकसद से इस तरह का आयोजन किया गया।
बताया गया कि संस्था के द्वारा प्रतिवर्ष कई जोड़ों की शादी संस्था के खर्चे पर कराई जाती है। ये ऐसे लोग होते हैं, जो आर्थिक रुप से काफी कमजोर होते हैं, और शादी विवाह का खर्च खुद वहन नहीं कर सकते। ऐसे लोगों को संस्था के द्वारा सामूहिक विवाह कराया जाता है। इस संस्था में अब तक हजारों जोड़े परिणय सूत्र में बंध चुके हैं।
संस्था के द्वारा सिर्फ गया जिला ही नहीं बल्कि औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, पटना यहां तक की झारखंड के भी गरीब जोड़ों की शादी कराई जाती है। साथ ही विदाई सामग्री का भी वितरण किया जाता हैं। बता दें कि इस दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को दहेज नहीं लेने और बाल विवाह रोकने की भी जानकारी दी जाती हैं। ताकि सामाजिक कुरीतियों को खत्म किया जा सके।
This post was last modified on दिसम्बर 17, 2017 10:42 अपराह्न IST 22:42
आज के समय में weight gain एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती lifestyle और… Read More
प्रयागराज इन दिनों बॉलीवुड की हलचल का गवाह बना हुआ है। अभिनेता Ayushman Khurrana, Sara… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश भाई खेमजी का अयोध्या कनेक्शन… Read More
भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। भारतीय वायुसेना… Read More
विश्वामित्र सेना के संरक्षण में संचालित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम आज सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई एक खास चाय मीटिंग में विपक्ष… Read More