Home Society पुरूषोत्तमपुर में 101 शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक 

पुरूषोत्तमपुर में 101 शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक 

संजय कुमार सिंह 

मुजफ्फरपुर मनियारी थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर गाँव स्थित श्री धर्मेश्वर नाथ धाम मंदिर मे जलाभिषेक के लिए गाँव  से 101 शिव भक्तों का जत्था जल लेने पहलेजा घाट पहुँचे।   जिसमें समाज के महिला, पुरुष , वृद्ध व बच्चे शामिल हुए। जल बोझने के बाद हरिहर नाथ धाम,  बुढ़िया माई चौमुखी महादेव, व मुजफ्फरपुर गरीब स्थान में जलाभिषेक किया उसके उपरान्त श्रधालू भक्तों का जत्था पुरुषोत्तमपुर गांव वापस आए और धर्मेश्वर नाथ धाम मंदिर में जलाभिषेक किया। और उस बोच शिव की जय घोष से  मंदिर मे भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी । उसके बाद  लोगों मे प्रसाद वितरण किया गया । जलाभिषेक के दौरान भक्तों में अरविंद सिंह संतोष कुमार अनील कुमार आशा देवी मीना देवी मौजूद थे जबकि  व्यवस्था में लगे लोगों मे  प्रहलाद मिश्रा दिनेश झा शशि भूषण सिंह लक्षणदेव प्रसाद सिंह सोनू कुमार रविंद्र प्रसाद सिंह रंजीत कुमार मनीष कुमार बबलू कुमार राकेश कुमार व दीपक कुमार बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाया। दीपक ने बताया कि जलाभिषेक हर साल होता है इसमें लोग भजन कीर्तन के साथ मंदिर परिसर मे दिनभर त्यौहार का माहोल रहता है। जहाँ सभी आस्था के साथ डटे रहते हैं ।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version