Home Bihar Muzaffarpur मतदाताओं ने निर्णय पर धनपशुओं की नजर

मतदाताओं ने निर्णय पर धनपशुओं की नजर

पार्षदों की खरीद-फरोख्त में जुटे धनकुबेरों

मुजफ्फरपुर। मेयर व उपमेयर की कुर्सी अपने चहेतो के नाम कराने के लिए शहर के राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले धन्नासेठ सक्रिय हो गयें है। किंग मेकर का स्वांग रचने की चाहत में अपने कारिंदो को गुपचुप तरीके से इस कार्य में सक्रिय करने वालों की भनक अब जिला प्रशासन को भी लग चुकी है। खुफिया तंत्र अपने तरीके से लोकतंत्र के खिलाफ चल रही इस अवैधानिक गतिविधियों की सूचनाएं जुटाने में लग गया है।  प्रशासन कभी भी तथाकथित किंगमेकरों व धनकुबेरों के ठिकाने पर छापेमारी कर सकती है। इस बीच राजनीति के गलियारे से खबर आ रही है कि पार्षदों की बोली लगनी शुरू हो गई है। खरीद-फरोख्त का यह खेल अभी चरम को पार कर रहा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version