Politics

दो दिनो के ‘कुली’ बनेंगे तेलगंना के सीएम

​संतोष कुमार गुप्ता

तेलगांना के सीएम के चंद्रशेखर राव दो दिनो के लिए कुली बनेंगे। चौकियें मत, यह सच्ची खबर है। देश में पहली बार किसी राज्य का मुख्यमंत्री अब कुली बनने जा रहा है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने फैसला किया है कि शुक्रवार से ही वह स्वयं और उनके सभी मंत्री, विधायक, उनकी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता तथा कार्यकर्ता दो-दो दिन कुली के रूप में काम करेंगे। इस शारीरिक श्रम के जरिये जो रकम ये सभी नेता कमाएंगे, उसी का इस्तेमाल टीआरएस के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन करने के लिए किया जाएगा। सम्मेलन 21 अप्रैल को होना है, जिसके तहत कई स्थानों पर नेता-कार्यकर्ता एकत्र होंगे। अंत में तेलंगाना का सबसे खास इलाका कहे जाने वाले वारंगल में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी।
दो दिन तक इस तरह मजदूरी करने से टीआरएस के नेता इतनी रकम एकत्र कर लेंगे कि वे पार्टी सम्मेलन में भाग लेने के लिए आने-जाने और भोजन का खर्च वहन कर सकें। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान को ‘गुलाबी कुली दिनालु’ (पिंक लेबरर डेज़) शीर्षक दिया है। क्योंकि, टीआरएस का रंग गुलाबी ही है। केसीआर ने यह घोषणा भी की कि पार्टी में सदस्य संख्या बढ़ाने की हालिया कोशिश कामयाब रही है और अब पार्टी के सदस्यों की संख्या 75 लाख से भी ज्यादा है। जबकि, वर्ष 2014 में सत्तारूढ़ होते वक्त पार्टी के 52 लाख सदस्य थे।

This post was published on अप्रैल 14, 2017 12:37

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Videos

Manipur की दर्द भरी दास्तान: हिंसा, राजनीति और समाधान की राह

Manipur की दर्द भरी दास्तान में झाँकिए, जहां हिंसा, राजनीति और संघर्ष ने इस राज्य… Read More

जुलाई 24, 2024
  • Videos

क्या अतीत के पन्नों में छुपा है Manipur हिंसा की असली वजह

Manipur में बढ़ती हिंसा और आक्रोश के पीछे की कहानी को जानने के लिए देखिए… Read More

जुलाई 17, 2024
  • Videos

क्या Bihar को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा या दरक जायेगा समीकरण…

विशेष राज्य का दर्जा: जी हां, विशेष राज्य का दर्जा। भारत की राजनीति में इन… Read More

जुलाई 10, 2024
  • Videos

तीन नए कानून : कैसे काम करेगा भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम

क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता और साक्ष्य अधिनियम… Read More

जुलाई 3, 2024
  • Videos

अंग्रेजों का शिक्षा नीति और भारत का प्राचीन गुरुकुल : हकीकत हैरान करने वाली है

आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे भारतीय शिक्षा प्रणाली की ऐतिहासिक सच्चाई पर,… Read More

जून 26, 2024
  • Videos

क्या तीसरी बार मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी? एनडीए की चुनौतियाँ और भविष्य…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी बार सरकार का गठन हो चुका… Read More

जून 19, 2024