Home Bihar Muzaffarpur मुखिया संघ ने सड़क पर जमाई आसान, आवागमन ठप

मुखिया संघ ने सड़क पर जमाई आसान, आवागमन ठप

बिहार सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे मुखिया

राज्य सरकार पर अधिकार में कटौती का लगा रहें हैं आरोपं

मुजफ्फरपुर। मीनापुर सहित जिले की अधिकांश सड़को पर मुखिया संघ ने अपना कब्जा जमा लिया है। इससे आवागमन प्रभावित हुआ है। संघ के नेता बिहार सरकार द्वारा अधिकार में कटौती करने से नाराज है। मीनापुर में मुखिया संघ ने गुरुवार को सभी प्रमुख सड़को को जाम कर दिया। मुखिया अजय कुमार ने बताया कि संघ ने प्रखंड मुख्यालय, नेउरा, मीनापुर, रघई व कड़चौलिया के समीप सड़क जाम कर दिया है। इससे मुजफ्फरपुर- शिवहर सड़क, मीनापुर- तुर्की सड़क व मीनापुर- राजेपुर सड़क पर आवागमन ठप हो गया है। इसी प्रकार एनएच 77 को धरमपुर के समीप व एनएच 28 को पखनाहां के समीप जाम कर देने से मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर मोतीहारी सड़क पर भी आवागमन बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version