कर्नाटक। कर्नाटक के सियासी नाटक का आज पटाक्षेप हो गया। कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इस अवसर पर विपक्ष के कई शीर्ष दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा।
इससे पहले राज्यपाल वजुभाई वाला ने कर्नाटक के विधान सौध परिसर में एक भव्य समारोह में कुमारस्वामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी के साथ राज्यपाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। दोनों ही नेताओं ने कन्नड़ में भगवान, किसान और दक्षिणी राज्य की जनता के नाम पर शपथ ली। कुमारस्वामी की तरफ से शुक्रवार को बहुमत साबित करने के बाद अन्य सदस्यों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया जाएगा।
इस मौके पर यूपी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बीएसपी सुप्रीमो मायावती, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, जनता दल यूनाइटेड से निलंबित हुए शरद यादव, सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी, एनसीपी नेता शरद पवार और बिहार विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मौजूद थे। जबकि, मुख्यमंत्री के रूप में ममता बनर्जी, एन. चंद्रबाबू नायडू, पिनारई विजयन भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। बतातें चलें कि भाजपा ने शपथग्रहण समारोह का बहिष्कार किया और आज काला दिवस मनाया।
वर्ष 1947… भारत की आज़ादी का साल, लेकिन इसी साल इंसानियत का सबसे बड़ा कत्लेआम… Read More
भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने लाखों ग्राहकों को बड़ा… Read More
आजकल Low BP यानी लो ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खराब… Read More
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Diploma in Elementary Education (DElEd) Joint Entrance Examination 2025… Read More
NEET PG 2025 का रिज़ल्ट जारी हो गया है और इस बार पहला स्थान हासिल… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह उनके आवास पर हुई जनसुनवाई के दौरान… Read More